PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

मछली भोज विवाद पर अजय राय का फिर से पलटवार- CM योगी लगा रहे झूठे आरोप, फोटो-वीडियो है तो दिखाएं

25 अगस्त 2026
साझा करें:
मछली भोज विवाद पर अजय राय का फिर से पलटवार- CM योगी लगा रहे झूठे आरोप, फोटो-वीडियो है तो दिखाएं

Ajay Rai I Yogi Adityanath I Up Politics I Up Bjp I Up Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I

उत्तर प्रदेश की राजनीति में गर्माया मछली भोज का मामला, बीते दिन इस मामले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने यूपी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पर साधा था जोरदार निशाना, इस मामले पर बीते दिन पलटवार करने के बाद आज एक बार फिर अजय राज ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उनके उपर लगाए गए आरोपों का बताया झूठा, पत्रकारों से बातचीत में कहा- आप सभी देख रहे हैं कि कल से उत्तर प्रदेश में मची हुई है काफी राजनीतिक हलचल, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लगाए जा रहे हैं मुझ पर झूठे आरोप और बोली जा रही है झूठी बातें, हम सभी लोग हैं सनातनी, हम हैं सनातन धर्म का पालन करने वाले लोग, हम हैं काशीवासी और इससे घबरा गए हैं सीएम योगी कि सनातन की बात सिर्फ वही करें, कोई और न करे, यह पूरी तरह से है घबराहट का नतीजा कि वो हम सभी पर लगा रहे हैं गलत आरोप, मैंने कल भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि अगर कोई भी फोटो या वीडियो उनके पास हो तो दिखा दें, वो हैं मुख्यमंत्री, गेरूआ वस्त्रधारी, मठ के हैं महंत भी, कोई वीडियो या फोटो वो दिखा दें कि मैंने कहीं भी सावन के महीने में खाई हो मछली, वो निषाद समाज का था कार्यक्रम, जिसमें गए थे हम लोग, उन्होंने वहां पर की थी अपने भोजन की व्यवस्था, उन्होंने एक दूसरे के साथ भोजन किया, इससे आपस में उनका प्यार व्यवहार बढा, इससे घबरा गई है भाजपा, मेरे और मेरे परिवार पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैं घुटने के बल बैठ गया, मैं नहीं हूं घुटने के बल बैठने वाला आदमी, मैं हूं लडने वाला, प्रधानमंत्री मोदी को घुटने के बल बैठा दिया, मैं किसी के सामने झुकता नहीं, बाबा विश्वनाथ का भक्त हूं, महादेव के सामने झुकता हूं और कोई मुझे दबा नहीं पाया, ना दबा पायेगा, चाहे वो मुख्यमंत्री हो या देश का प्रधानमंत्री, बता दें गत रविवार अजय राय अयोघ्या के निकट गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन बाजार में निषाद समाज के कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए थे शामिल, इस सम्मेलन में कराया गया था मछली भोज, इसे लेकर सीएम आदित्यनाथ ने अजय राय पर सावन के महिने में मछली खाने का लगाया था आरोप

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal