बंगाल की सियासत से जुडी बड़ी खबर, TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी की याचिका पर पार्टी के 20 बागी लोकसभा सांसदों से मांगा जवाब, याचिका में इन सांसदों के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर लोकसभा अध्यक्ष से जल्द फैसला कराने की मांग की गई, मामले की सुनवाई के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा पक्ष, कोर्ट ने तुषार मेहता से लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में निर्देश लेने को कहा, सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद अब इन 20 सांसदों के लिए बढ़ती नजर आ रही हैं मुश्किलें, अब मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, TMC के 20 सांसदों के पार्टी बदलने के बाद उनकी सदस्यता खत्म करने की मांग वाली याचिकाओं पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अभी तक नहीं लिया फैसला, अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर मांग की है कि लोकसभा स्पीकर दल-बदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला करें, वही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने अभी लोकसभा स्पीकर को नोटिस नहीं किया जारी, तुषार मेहता ने कहा- वो स्पीकर से इस बारे में निर्देश लेकर कोर्ट को अवगत कराएंगे, इस बारे में जस्टिस बागची ने कहा- हम सवैंधानिक संस्था को कोई निर्देश नहीं देना चाहते लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसे फैसले समय से हो, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अभी हम स्पीकर को नोटिस जारी नहीं रहे हैं, बाकी पक्षकारों को नोटिस जारी कर रहे हैं
TMC के 20 बागी सांसद, TMC Rebel MPs, TMC सांसद, सुप्रीम कोर्ट नोटिस, Supreme Court TMC MPs, अभिषेक बनर्जी, Abhishek Banerjee, ओम बिरला, Om Birla, तुषार मेहता, TMC News, West Bengal Politics, Bengal Politics, दल बदल कानून, TMC Defection Case










