जनता के दिलों में राज करती हैं मैडम राजे, पोस्टर में फोटो हो या ना हो, नहीं पड़ता फर्क- परनामी: धौलपुर जन आक्रोश रैली के पोस्टर में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की फोटो नहीं होने के मसले पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का बड़ा बयान- ‘वसुंधरा राजे लोगों के दिलों पर करती हैं राज, पोस्टर में चेहरा हो या ना हो, इससे नहीं पड़ता है कोई फर्क, मैडम राजे हैं पार्टी की वरिष्ठ नेता, दो बार मुख्यमंत्री, सांसद और रही हैं कई बार विधायक, प्रदेश के लिए उन्होंने जो काम किया है वो कोई मुख्यमंत्री नहीं कर पाया’, वसुंधरा राजे के खास सिपहसालार माने जाते हैं अशोक परनामी, इससे पहले परनामी ने कहा था-‘राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में ही’, वसुंधरा राजे के अलवर दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे अशोक परनामी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 21 दिसंबर को जाएंगी अलवर दौरे पर, भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतमल जैन के निधन पर जताएंगी शोक और परिवार को बंधाएंगी ढांढस, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के घर भी जाएगी मैडम राजे, धर्मवीर शर्मा की पत्नी के निधन पर जताएंगी शोक

जनता के दिलों में राज करती हैं मैडम राजे- परनामी
जनता के दिलों में राज करती हैं मैडम राजे- परनामी
Google search engine

Leave a Reply