क्या यही लोकतंत्र बचा है युवा कांग्रेस का, जो सदस्य भी नहीं उन्हें मिल गए पद- अब लाम्बा का फूटा ज्वार: कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक हर जगह तकरार, राष्ट्रीय संगठन और NSUI के बाद अब युथ कांग्रेस में उठे नाराजगी के स्वर, राजस्थान युवा कांग्रेस में हुई नियुक्तियों को लेकर राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष व युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लाम्बा ने उठाए सवाल, पायलट गुट के यशवीर शूरा को राजस्थान युवा कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उठाए सवाल, लाम्बा ने ट्वीट कर लिखा- ‘क्या यही भारतीय युवा कांग्रेस का बचा है आंतरिक लोकतंत्र? जो युवा कांग्रेस के सदस्य भी नहीं है, उन्हें बिना संगठन चुनाव के सीधे बना दिया गया प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष,’ यही नहीं सीताराम लाम्बा ने युवा कांग्रेस के शीर्ष नेता बीवी श्रीनिवास व कृष्णा अल्लावारू से नियुक्तियों पर पुनर्विचार करने की भी उठाई मांग, दरअसल रविवार को इंडियन युथ कांग्रेस ने सूची जारी करते हुए यशवीर शूरा, दुष्यंत राज सिंह, अशोक कुलारिया, सागर शर्मा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में की थी नियुक्ति

पायलट गुट के शूरा को मिली नियुक्ति तो लाम्बा का फूटा ज्वार
पायलट गुट के शूरा को मिली नियुक्ति तो लाम्बा का फूटा ज्वार
Google search engine