digvijaya singh biography in hindi
digvijaya singh biography in hindi

Digvijaya Singh Latest News – मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक जाना माना नाम है दिग्विजय सिंह. दिग्विजय मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है. कांग्रेस के टिकट पर ही वह पूर्व में लोकसभा सांसद भी रह चुके है. इसके अलावा वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सहित कई बड़े पद पर भी रह चुके है. वर्तमान में वह कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा सांसद है.

इस लेख में हम आपको कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जीवनी (Digvijaya Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

दिग्विजय सिंह की जीवनी (Digvijaya Singh Biography in Hindi)

नाम दिग्विजय सिंह
उम्र 76 साल
जन्म तारीख 28 फरवरी, 1947
जन्म स्थान इंदौर, मध्यप्रदेश, भारत
शिक्षा इंजीनियरिंग में स्नातक
कॉलेज श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान, इंदौर
वर्तमान पद राज्यसभा सांसद
व्यवसाय राजनेता
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम स्व. श्री बालभद्र सिंह
माता का नाम स्व.  श्रीमती अपर्णा कुमारी
पत्नी का नाम स्व.  आशा दिग्विजय सिंह (पहली पत्नी),
अमृता राय (दूसरी पत्नी)
बेटियों के नाम मंदाकिनी कुमारी, कर्निका कुमारी और मृदिमा कुमारी
बेटे का नाम जयवर्धन सिंह
स्थाई पता किला राघोगढ़ (गुना), मध्य प्रदेश
वर्तमान पता 64, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली 110003
मोबाइल नंबर 9013181725
ईमेल Digvijaya.singh@sansad.nic.in

दिग्विजय सिंह का जन्म और परिवार (Digvijaya Singh Birth & Family)

दिग्विजय सिंह का जन्म 28 फरवरी, 1947 को मध्यप्रदेश (ब्रिटिश काल में होलकर स्टेट) के इंदौर में हुआ था. दिग्विजय सिंह देश के उन नेताओ में शामिल है जिनका जन्म स्वतंत्रता से पहले हुआ था. उनके पिता का नाम बालभद्र सिंह और माँ का नाम अपर्णा था. उनकी माँ एक सामान्य गृहणी थी.

दिग्विजय सिंह के भाई का नाम लक्ष्मण सिंह (digvijay singh brother) है जो सक्रिय राजनीति में भी है. लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले मध्यप्रदेश के चाचौड़ा विधानसभा सीट पर सं 2018 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर चुके है.

दिग्विजय सिंह ने अपने जीवन में दो विवाह किया है. पहला विवाह साल 1969 में और दूसरा 2015 में. दिग्विजय सिंह का पहला विवाह राणा आशा कुमारी (digvijay singh first wife) के साथ हुआ, जिसकी 2013 में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई. पत्नी की मृत्यु के बाद ही दिग्विजय सिंह ने साल 2015 राज्यसभा टीवी की एंकर अमृता राय (digvijaya singh wife) से प्रेम विवाह कर लिया था. बता दें, कभी राज्यसभा टीवी एंकर रही अमृता राय दिग्विजय सिंह से उम्र में 24 वर्ष छोटी है.

दिग्विजय सिंह के पहली पत्नी से एक लड़का और तीन लड़की है. बेटे (digvijaya singh son) का नाम जयवर्धन सिंह और बेटियों के नाम मन्दाकिनी कुमारी, कर्णिका कुमारी और मृदिमा कुमारी है. दिग्विजय सिंह हिन्दू धर्म को मानते है. वह जाति से राजपूत है.

यदि घराने की बात करें तो दिग्विजय सिंह राघोगढ़ राजघराने से आते है. उस राजघराने में उनके पिता राजा रह चुके है. उस समय का राघोगढ़ वर्तमान में मध्यप्रदेश का एक शहर (जिला) गुना के नाम से जाना जाता है. उस समय राघोगढ़ ग्वालियर राज्य के अंतर्गत आता था. बताया जाता है कि उनके पिता बालभद्र सिंह जनसंघ पार्टी के सांसद हुआ करते थे. जनसंघ वही पार्टी है, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी के नाम से विख्यात हो गया. अब यही कारण है कि दिग्विजय सिंह की गिनती अपने समय में देश के धनी सांसदों,  नेताओ में हुआ करती थी.

दिग्विजय सिंह की शिक्षा (Digvijaya Singh Education)

दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर के डेली कॉलेज से पूरी की. उसके बाद उन्होंने आगे की पढाई इंदौर यनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेज श्री गोविन्द्रम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एन्ड साइंस, इंदौर से पूरी की. उन्होंने 1968 में बैचलर ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग की.

दिग्विजय सिंह का शुरूआती जीवन (Digvijaya Singh Early Life)

दिग्विजय सिंहराजघराने से आते है इसलिए उनका प्रारंभिक जीवन बहुत ही ठाट बाट से गुजरा. शुरू में उन्हें खेल में बहुत रूचि थी. वह स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई खेलो में भाग ले चुके है. वह हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल जैसे खेलो को अधिक पसंद करते थे और उनकी प्रतियोगिताओ में भी भाग लिया करते थे. इसके अलावे उन्हें वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी में भी विशेष रूचि रही है. बाद में वह सक्रीय राजनीति में आ गएँ.

दिग्विजय सिंह का राजनीतिक करियर (Digvijaya Singh Political Career)

दिग्विजय सिंह की राजनीतिक यात्रा साल 1969 से आरम्भ हुई. उसी वर्ष दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के राघोगढ़ से नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए. उसे बाद साल 1970 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी (digvijay singh congress) को ज्वाइन कर लिया. फिर साल 1977 वह पहली बार मध्यप्रदेश के राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. इसके बाद तो उनकी राजनैतिक पहुंच लगातार बढ़ती ही चली गई.

वर्ष 1985-88 में वह मध्यप्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष के पद के लिए चुन लिए गए. वर्ष 1984 में वह सांसद बने. लेकिन अगले टर्म में होने वाले लोकसभा चुनाव साल 1989 में वह चुनाव हार गए. फिर केंद्र की मध्यावति चुनाव साल 1991 में उनकी जीत हुई. लेकिन दो वर्ष के बाद साल 1993 में उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री बना कर राज्य इकाई में भेज दिया. इस प्रकार वर्ष 1993 से 1998 तक दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर रहें.

राज्य के अगले टर्म में होने वाले चुनाव में भी किस्मत ने उनका साथ दिया और राज्य में कांग्रेस दोबारा बहुमत हासिल करने में कामयाबी हासिल कर ली. कांग्रेस की सत्ता वापसी के साथ ही दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बने. इस प्रकार वह दस वर्ष तक लगातार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर रहें . परन्तु अगले टर्म में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला चुनाव कांग्रेस बुरी तरह से हार गई. फिर तो उनका राजनीति में लगभग सूरज अस्त सा गया . वैसे वर्तमान में वह कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य है और अभी राजनीति में सक्रीय है.

  • 1969 – राघोगढ़ से नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए
  • 1970 -कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्राप्त की.
  • 1977 – पहली बार मध्यप्रदेश के राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए.
  • 1980 -मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव में उसी राघोगढ़ विधानसभा सीट से फिर चुने गए.
  • 1985-88 – मध्यप्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाला
  • 1984 – लोकसभा चुनाव में राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनकर सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे.
  • 1989 – चुनाव हार गए.
  • 1991 – लोकसभा चुनाव जीत हुई.
  • 1993 – सांसद के पद से त्यागपत्र दिया.
  • 1993 – पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए.
  • 1998 – दूसरी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए.
  • 1993-2003 – दस वर्ष तक लगातार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन

दिग्विजय सिंह की संपत्ति (Digvijaya Singh Net Worth)

  • खेती वाली जमीन – 3,82,44,848 (करोड़) रूपये
  • गैर-खेती वाली जमीन – NIL
  • कमर्शियल बिल्डिंग – 27,38,81,925 (करोड़) रूपये
  • आवासीय भवन – 2,48,85,714 (करोड़) रूपये
  • बैंक डिपॉजिट एवं अन्य जमा – 1,13,24,346 (करोड़) रूपये
  • कैश – 16,81,690 लाख रूपये
  • बांड्स एवं शेयर – 4,71,350 लाख रूपये
  • ज्वेलरी – 88,47,059 लाख रूपये
  • वाहन – 15,68,000 लाख रूपये
  • अन्य सम्पत्ति – 3,00,000 लाख रूपये
  • कुल संपत्ति – 40,23,42,847 (करोड़) रूपये

Note – संपत्ति की जानकारी उनके द्वारा दी गई राज्यसभा चुनाव के समय की है, जो फाइनेंसियल ईयर 2018-19 पर आधारित है.

इस लेख में हमने आपको मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जीवनी (Digvijaya Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

Leave a Reply