मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 71 वां जन्मदिन आज, PM मोदी सहित दिग्गजों ने दी बधाई: राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री एवं जननायक अशोक गहलोत का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टोंक विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्य सचेतक एवं सरकार में जलदाय मंत्री महेश जोशी, राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से दी बधाई, ट्वीट कर लिखा ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की करता हूँ कामना’