PoliTalks News
बायोग्राफी

विजय थलपति की जीवनी | Vijay Thalapathy Biography in Hindi

05 मई 2026
साझा करें:
विजय थलपति की जीवनी | Vijay Thalapathy Biography in Hindi
इस लेख में हम आपको तमिलनाडु के किंग बने विजय थलपति की जीवनी (Vijay Thalapathy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

Vijay Thalapathy Latest News – विजय तमिल फिल्म के विख्यात अभिनेता है. एक अभिनेता होने के अलावे वे अब राज्य के प्रमुख राजनीतिक चेहरा के तौर पर भी उभरे है. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी ही पार्टी टीवीके से राज्य की दो विधानसभा सीटों, तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर से जीत दर्ज की है. विजय ने राज्य में एक अलग तरह की राजनीति शुरू की. जिस प्रकार 2011 में बंगाल में ममता बनर्जी ने स्वयं अपने दम पर आक्रामक कैम्पेन के करके तीन दशक से ही अधिक समय तक सत्ता में बैठे वाममोर्चा की सरकार को उखाड़ फेंकी, ठीक उसी तरह विजय ने भी राज्य में ऐसा ही किया. यह अलग बात है कि एक विख्यात अभिनेता होने के कारण वे अपने से विख्यात है, बावजूद इसके उन्होंने राजनीति में आने के बाद ठोस रणनीति पर भी ध्यान दिया. एक बाल कलाकार से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले विजय अब तक 69 फिल्मो में काम कर चुके है. अभिनेता से राज्य के प्रमुख नेता बनने तक का उनका यह सफर बहुत ही रोचक रहा है. . इस लेख में हम आपको विजय थलपति की जीवनी (Vijay Thalapathy Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

विजय थलपति की जीवनी (Vijay Thalapathy Biography in Hindi)

पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर
उम्र 51 साल
जन्म तारीख 22 जून 1974
जन्म स्थान चेन्नई
शिक्षा स्नातक
कॉलेज लोयोला कॉलेज
वर्तमान पद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री
व्यवसाय अभिनेता और राजनीतिज्ञ
राजनीतिक दल तमिलगा वेत्त्री कज़गम
वैवाहिक स्थिति विवाहित
पिता का नाम एसए चंद्रशेखर
माता का नाम शोभा
पत्नी का नाम संगीता
बेटें का नाम एक बेटा
बेटी का नाम एक बेटी
स्थाई पता
वर्तमान पता
फोन नंबर
ईमेल

विजय थलपति का जन्म और परिवार (Vijay Thalapathy Birth & Family)

विजय थलपति का जन्म 22 जून 1974 को मद्रास (अब चेन्नई), तमिलनाडु में हुआ था.  विजय थलपति के पिता का नाम एसए चंद्रशेखर हैं तो उनकी माता का नाम शोभा हैं. विजय के पिता एक फिल्म निर्देशक हैं और उनकी माँ एक पार्श्व गायिका हैं. विजय के पिता ईसाई हैं और उनकी माँ हिंदू हैं.  विजय थलपति ने 25 अगस्त 1999 को श्रीलंकाई तमिल संगीता से विवाह किया. उनके दो बच्चे हैं. एक बेटा संजय और एक बेटी दिव्या.

विजय थलपति की शिक्षा (Vijay Thalapathy Education)

विजय थलपति ने प्रारंभिक शिक्षा फातिमा स्कूल, कोडंबक्कम से ली और फिर बाद में बालालोक स्कूल, विरुगंबक्कम से. उन्होंने लोयोला कॉलेज से दृश्य संचार में स्नातक किया.

विजय थलपति का एक अभिनेता के तौर पर करियर

जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ़ विजय थलपति एक विख्यात अभिनेता है. सबसे पहले 10 साल की उम्र में विजय ने 1984 में पीएस वीरप्पा द्वारा निर्मित तमिल फिल्म वेत्री में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कुदुम्बम (1984), वसंत रागम (1986), सत्तम ओरु विलायाट्टू (1987) और इथु एंगल नीथी (1988) जैसी फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया. उन्होंने अपने पिता द्वारा निर्देशित नान सिगप्पु मनिथन (1985) में रजनीकांत के साथ सहायक भूमिका में भी काम किया.

जोसेफ विजय ने 2003 में, एक्शन-रोमांस फिल्म थिरुमलाई के बाद, घिल्ली में त्रिशा और प्रकाश राज के साथ अभिनय किया. यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 मिलियन रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई और इसने रिलीज के पहले सप्ताह के भीतर सबसे अधिक लोगों द्वारा फिल्म देखने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो पहले एमजी रामचंद्रन के नाम था.

इसके बाद, उन्होंने 2018 में राजनीतिक फिल्म सरकार में अभिनय किया, जिसने दो दिनों के भीतर 100 करोड़ क्लब में प्रवेश किया. यह फिल्म 80 देशों में रिलीज हुई और 250 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली उनकी दूसरी फिल्म बन गई. वर्ष 2023 में उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म रिलीज हुई, लियो. व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म रही. इस फिल्म ने 600 करोड़ से अधिक की कमाई की और वर्ष की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई. जोसेफ विजय न केवल एक अभिनेता है बल्कि वे तमिल फिल्म के अच्छे गायको में भी आते है.

विजय थलपति का राजनीतिक करियर (Vijay Thalapathy Political Career)

विजय थलपति की जैसी अलग लाइफस्टाइल है वैसे ही उनके काम. 2021 में राजनीति से दूर रहने के लिए अपने माता पिता के विरुद्ध कोर्ट तक जाने वाले विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी, तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के गठन की घोषणा की. सूत्रों के अनुसार, टीवीके पार्टी भारत के अन्य राज्यों में भी विस्तार कर सकती है.

हालांकि आज से डेढ़ दशक पहले वर्ष 2009 में विजय ने अपना फैन क्लब विजय मक्कल इयक्कम लॉन्च किया था. इस गैर-राजनीतिक संगठन ने 2011 के विधानसभा चुनावों में AIADMK गठबंधन का समर्थन किया था. पर बाद में बदलते घटनाक्रम में फैन क्लब संगठन ने अक्टूबर 2021 में तमिलनाडु में स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लिया, जिसमें उसे 169 सीटों में से 115 पर जीत हासिल हुई. 

2026 का तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव विजय ने अपनी पार्टी टीवीके के टिकट पर दो सीटों पर लड़ा, एक 'पेरम्बूर सीट' और दूसरी 'तिरुचिरापल्ली पूर्व' सीट. 4 मई 2026 को घोषित हुए चुनाव परिणाम उनके पक्ष में रहा.

विजय थलपति की लग्जरी लाइफस्टाइल (Vijay Thalapathy Luxury Lifestyle)

विजय थलपति बहुमुखी अभिनेता है और इसी कारण दक्षिण भारत में शीर्ष के कलाकार माने जाते है. उनके बहुत से फैन हैं. विजय तमिल सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. वे न केवल फिल्मो से कमाई कर रहे है बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और रियर एस्टेट से लेकर कई वेंचर्स में निवेश के माध्यम से भी मोटी कमाई कर रहे है. इन सबके अलावे वे फिल्म प्रोडक्शन में भी प्रवेश कर चुके है, जो उनके आय का एक अतिरिक्त माध्यम है. कुछ आकड़ो के अनुसार उनकी नेट वर्थ लगभग पांच सौर करोड़ से भी अधिक है. वे एक फिल्मो में काम करने के 150 वे 200 करोड़ तक लेते है.

वे अपनी रईसी और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चर्चा में रहते है. उनके आवास की बात करें तो उनका घर समुद्र किनारे है जो सफेद महल जैसा लगता है. उनके पास अनेक महंगे कार है, जो उनकी रईसी को दर्शाता है. उनके पास रोल्स रॉयल घोस्ट, बीएमडब्ल्यू X5-X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर ईवॉक, फोर्ड मस्टैंग, वॉल्वो XC90 और मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी कारो की लाइन लगी है.

विजय थलपति को लेकर तत्कालीन घटनाक्रम

तत्कालीन घटनाक्रम के कारण विजय थलपति इसलिए देशभर में चर्चा में है क्योकि बीते दिनों 27 सितंबर, 2025 को तमिलाडु में हुई उनकी रैली में मची भगदड़ से कई लोगो की मौत हो गई है जबकि अनेक लोग घायल हुए है.

.इस लेख में हमने आपको विजय थलपति की जीवनी (Vijay Thalapathy Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.