हरभजन सिंह की जीवनी (Harbhajan Singha Biography in Hindi)
Harbhajan Singha Latest News - हरभजन सिंह क्रिकेट की दुनिया के पूर्व स्टार रहे है और वर्तमान में, पंजाब से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद है. नब्बे के दशक के मध्य में क्रिकेट के मैदान में उतरे हरभजन ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 क्रिकेट विश्व कप और 2002 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने वर्ष 1998 से लेकर वर्ष 2016 तक भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए आक्रामक ऑफ-स्पिन गेंदबाज के रूप में अपनी धाक जमाई. घरेलू स्तर पर, उन्होंने पंजाब क्रिकेट टीम के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला. एक सफल क्रिकेटर के अलावे वे एक फिल्म अभिनेता, टेलीविजन हस्ती और क्रिकेट कमेंटेटर भी हैं. वर्ष 2022 से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले हरभजन अब आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके है. इस लेख में हम आपको हरभजन सिंह के जीवन परिचय (Harbhajan Singha Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
हरभजन सिंह जन्म और परिवार (Harbhajan Singha Birth & Family)
हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम सरदेव सिंह और माता का नाम श्रीमती अवतार कौर है.
उनकी शादी 29 अक्टूबर 2015 को श्रीमती गीता रानी बसरा से हुई. उनके एक बेटे और एक बेटी है. चुनाव में दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी पत्नी मॉडल और अभिनेत्री हैं.
हरभजन सिंह धर्म से सिख है.
उनपर कोई आपराधिक मामले नहीं हैं. (2022 की जानकारी)
स्थायी पता : मकान नंबर 1, छोटी बारादरी, फेज़-1, जालंधर शहर। 144002
वर्तमान पता : बंगला संख्या 32, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली- 110001, दूरभाष- 23070888
हरभजन सिंह शिक्षा (Harbhajan Singha Education)
हरभजन सिंह ने 1996 में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं की.
हरभजन सिंह का शुरुआती जीवन (Harbhajan Singha Early Life)
हरभजन सिंह सरदेव सिंह के इकलौते बेटे हैं, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे और बॉल बियरिंग और वाल्व फैक्ट्री के मालिक थे. वह पाँच बहनों के साथ पले-बढ़े हैं. हरभजन सिंह ने अपना मुख्य करियर खेल जगत यानी क्रिकेट में बनाया और देश दुनिया में खूब प्रसिद्धि बटोरी. शुरुआत में, हरभजन को उनके पहले कोच, चरणजीत सिंह भुल्लर ने बल्लेबाज के रूप में प्रशिक्षित किया था, लेकिन अपने कोच की असामयिक मृत्यु के बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजी अपना ली और दविंदर अरोरा के मार्गदर्शन में रहे.
हरभजन के करियर की शुरुआत नब्बे के दशक के मध्य में हुई. उन्होंने वर्ष 1995 से 1996 सीज़न में 15 वर्ष और 4 महीने की उम्र में पंजाब अंडर-16 टीम के लिए खेला और अपने पहले ही मैच में हरियाणा के खिलाफ 7/46 और 5/138 विकेट लेकर नौ विकेट से जीत दिलाई. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अपने अगले मैच में 56 रन बनाए और फिर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अपने तीसरे मैच में 11/79 विकेट लेकर पारी से जीत दिलाई. हरभजन का सीज़न उस समय बाधित हुआ जब उन्होंने जनवरी 1998 में अंडर-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने छह मैचों में भाग लिया और 24.75 की औसत से आठ विकेट लिए, जिसमें केन्या के खिलाफ उनके 3/5 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है.
हरभजन ने वर्ष 2010 के आईपीएल सीज़न के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए 17 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया. उनके कारण ही उनकी टीम फाइनल तक पहुँचने में सफलता पा सकी. वर्ष 2007 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान हरभजन ने देश के पहले पसंदीदा स्पिनर के रूप में अपनी पहचान बनाई. हरभजन ने जुलाई और अगस्त में श्रीलंका दौरे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की और कोलंबो में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 2 विकेट लिए. कुछ खराब प्रदर्शनों के बाद, हरभजन 2011 की गर्मियों में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो गए और उन्हें बाकी सीरीज से बाहर कर दिया गया. क्रिकेट के क्षेत्र में उनका करियर 2017 तक उतार-चढ़ाव के साथ जारी रहा.
लेकिन हरभजन सिंह केवल एक सफल क्रिकेटर ही नहीं है, बल्कि वे फिल्म अभिनेता, टेलीविजन हस्ती और क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में भी लोगो के बीच रहे हैं. उनके फैन्स ने उन्हें जहां 'भज्जी' उपनाम दिया है, तो वही विदेशी धरती पर अपने करियर की पिक पर उन्हें 'द टर्बनेटर' उपनाम दिया गया था.
हरभजन सिंह राजनीतिक करियर (Harbhajan Singha Political Career)
हरभजन सिंह की राजनीतिक यात्रा 2022 में आदमी पार्टी के साथ शुरू हुई. पार्टी ने इसी वर्ष मार्च में पंजाब में हुए राज्यसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों में से एक के रूप में उन्हें नामित किया. चूँकि राज्य में आम आदमी पार्टी की बढ़त थी परिणाम यह हुआ कि इस चुनाव में वे निर्विरोध चुने गए. 18 जुलाई 2022 को उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पंजाब से राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह छह वर्ष का कार्यकाल है, जिसकी अवधि 2022 से 2028 है.
लेकिन 24 अप्रैल 2026 को, हरभजन सिंह अपने अन्य सहयोगियों, डॉ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल सहित 3 अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ आम आदमी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. वर्तमान में, वे अब पंजाब से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद है. उनके आने से पार्टी राज्य में अप्रत्यक्षतः मजबूत हुई है, क्योकि हरभजन पूर्व में मशहूर क्रिकेटर रहे है और उनका यही प्रभाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.
हरभजन सिंह संपत्ति (Harbhajan Singha Property)
2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार हरभजन सिंह की कुल संपत्ति 81.80 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 3.52 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको हरभजन सिंह जीवनी (Harbhajan Singha Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













