राजिंदर गुप्ता की जीवनी (Rajinder Gupta Biography in Hindi)
Rajinder Gupta Latest News - राजिंदर गुप्ता पंजाब के बड़े उद्योगपति, व्यापारी और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं मानद अध्यक्ष हैं. कपड़ा, कागज और रसायन उद्योग में देश की वैश्विक पहचान दिलाने जैसे उनके अमूल्य योगदान के कारण उन्हें वर्ष 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है. इन दिनों उनकी विशेष चर्चा है. दरअसल, दिसंबर 2025 में पंजाब में राज्यसभा की एक सीट पर हुए उपचनाव में आम आदमी पार्टी ने गुप्ता को अपना उम्मीदार बनाया था, जिनमें उनकी निर्विरोध जीत हुई थी, पर अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है. राजिंदर गुप्ता उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल है, जिन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्यॉइन कर ली थी. इतना ही नहीं, वे आम आदमी पार्टी को छोड़ने वाले सभी सातों सांसदों से सबसे अधिक धनवान है. इस लेख में हम आपको राजिंदर गुप्ता के जीवन परिचय (Rajinder Gupta Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
राजिंदर गुप्ता जन्म और परिवार (Rajinder Gupta Birth & Family)
राजिंदर गुप्ता (Rajinder Gupta) का जन्म 2 जनवरी 1959 को पंजाब के बठिंडा जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम नोहर चंद गुप्ता और माता का नाम माया देवी है. उनकी शादी 12 मार्च 1986 को श्रीमती मधु गुप्ता से हुई. उनके एक बेटे और एक बेटी है. चुनाव में दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी पत्नी निजी सेवा में कार्यरत हैं.
स्थायी पता : ई 212, किचलू नगर, लुधियाना, पंजाब 141001 दूरभाष- 161-2304444
वर्तमान पता : के. नं. 5/3, शांति निकेतन, नई दिल्ली 110021
राजिंदर गुप्ता शिक्षा (Rajinder Gupta Education)
राजिंदर गुप्ता ने सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सिमेट्री रोड, लुधियाना, पंजाब से स्कूली शिक्षा ली थी. उन्होंने इसी स्कूल से 1975 में पंजाब बोर्ड से मैट्रिक परीक्षा (10वीं परीक्षा) पास की है. अपनी शिक्षा जारी रखते हुए उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, टेम्पलटन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड, यूके और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल, यूएसए से भी शिक्षा ग्रहण की.
राजिंदर गुप्ता का शुरुआती जीवन (Rajinder Gupta Early Life)
राजिंदर गुप्ता पेशे से पंजाब के एक बड़े उद्योगपति और व्यापारी है. इसके अलावे वे ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक और मानद अध्यक्ष हैं, जो कपड़ा, कागज और रसायन उद्योग में लगे एक भारतीय समूह है. उन्हें कपड़ा उद्योग में महारथ हासिल है. इसकी शुरुआत उन्होंने अस्सी के दशक में अभिषेक इंडस्ट्रीज की स्थापना के साथ की, जो 1985 में स्थापित एक उर्वरक निर्माण उद्यम था. बाद में उन्होंने 1991 में पंजाब के बरनाला में एक धागा निर्माण इकाई की स्थापना के साथ कपड़ा क्षेत्र में प्रवेश किया. वर्ष 2011 में व्यवसाय का नाम बदलकर ट्राइडेंट ग्रुप कर दिया गया और इसका विस्तार होम टेक्सटाइल, पेपर, रसायन और बिजली उत्पादन तक हो गया. समूह पंजाब और मध्य प्रदेश में विनिर्माण सुविधाएं संचालित करता है और अपने उत्पादों का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात करता है. वर्ष 2022 में उन्होंने स्वास्थ्य और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए कार्यकारी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया और फिर मानद अध्यक्ष के रूप में इससे जुड़ गए.
उद्योग के अलावे उनकी भागीदारी कई क्षेत्रो व पदों के धारित रूप में रही है. पंजाब राज्य आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष सहित गवर्निंग बोर्ड, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (मानित विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के लिए सलाहकार परिषद, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफआईसीसी) के अध्यक्ष हैं. खेल जगत से भी वे जुड़े रहे है. वे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
राजिंदर गुप्ता कई पुरुस्कारों से भी सम्मानित हैं. उन्हें वर्ष 2007 में व्यापार और उद्योग में योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. इसी तरह उन्हें वस्त्र निर्यात संवर्धन परिषद (TEXPROCIL) ने 'वस्त्र रत्न पुरस्कार' से सम्मानित किया.
राजिंदर गुप्ता राजनीतिक करियर (Rajinder Gupta Political Career)
राजिंदर गुप्ता की राजनीतिक यात्रा 2025 में आदमी पार्टी के साथ शुरू हुई. पार्टी ने इसी वर्ष उन्हें पंजाब में हुए राज्यसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया. इस उपचुनाव में वे निर्विरोध चुने गए. यह सीट संजीव अरोड़ा के त्यागपत्र के बाद खाली हुई थी. नवंबर 2025 को उन्होंने उच्च सदन राज्यसभा में संसद पद की शपथ ली. अपने चुनाव से पहले, गुप्ता ने पंजाब राज्य आर्थिक नीति और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका सहित सार्वजनिक पदों से इस्तीफा दे दिया.
देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए चुने के बाद से वे, तब से लेकर अब तक कई समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. दिसंबर 2025 में 'श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास समिति' और फिर फरवरी 2026 से लेकर आगे तक वे 'भारत-पुर्तगाल संसदीय मैत्री समूह' व 'वित्त मंत्रालय की सलाहकार' समिति के सदस्य रहे है. हालांकि इससे पहले वे मार्च 2011 से लेकर अक्टूबर 2025 तक 'पंजाब राज्य आर्थिक नीति' एवं 'योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष' भी रहे है. लेकिन 24 अप्रैल 2026 को, राजिंदर गुप्ता अपने अन्य सहयोगियों, डॉ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल सहित 3 अन्य राज्यसभा सांसद के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.
राजिंदर गुप्ता संपत्ति (Rajinder Gupta Property)
2025 में राज्यसभा उप-चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार राजिंदर गुप्ता की कुल संपत्ति 5,053 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 6.70 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको राजिंदर गुप्ता जीवनी (Rajinder Gupta Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













