संदीप पाठक की जीवनी (Sandeep Pathak Biography in Hindi)
Sandeep Pathak Latest News - आम आदमी पार्टी को हाल के दिनों में बड़ा झटका लगा है. 24 अप्रैल को पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. राज्यसभा में पार्टी के कुल दस सांसद थे, जिनमें सात ने पार्टी छोड़ दी. इससे अब आप के केवल तीन राज्यसभा सांसद बचे है. पार्टी छोड़ने वालों में एक नाम डॉ. संदीप पाठक का भी है. पाठक ने वर्ष 2022 में पहली बार राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी. पार्टी की रणनीति बनाने में उन्हें महारथ हासिल थी. उन्होंने पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी. संदीप पाठक आईआईटी दिल्ली के पूर्व सहायक प्रोफेसर, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी में पूर्व शोध सहयोगी रहे हैं और अब वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके है. इस लेख में हम आपको संदीप पाठक के जीवन परिचय (Sandeep Pathak Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संदीप पाठक जन्म और परिवार (Sandeep Pathak Birth & Family)
डॉ. संदीप पाठक का जन्म 4 अक्टूबर 1979 को छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बताहा गांव में एक किसान परिवार में हुआ था.
उनके पिता का नाम शिव कुमार पाठक और माता का नाम प्रभा पाठक है. उनकी शादी 27 जून 2017 को श्रीमती तेजस पाठक से हुई. चुनाव में दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनकी पत्नी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं. स्थायी पता : मकान नंबर 9, इंदिरा प्रस्था अपार्टमेंट, आईआईटी कैंपस, नई दिल्ली 110016, दूरभाष: 23311051, 23311031
वर्तमान में निवास स्थान:- बी-51, प्रथम मंजिल, सर्वोदय एन्क्लेव, ए-8 के सामने, मालवीय नगर, नई दिल्ली 110017.
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर 701, स्वर्ण जयंती सदन डीलक्स, डॉ. बिशंबर दास मार्ग, नई दिल्ली-110001 दूरभाष- 23311051, 23311031 : 8866684804 .
संदीप पाठक शिक्षा (Sandeep Pathak Education)
डॉ. संदीप पाठक ने छठी कक्षा तक की शिक्षा अपने गांव से ही पूरी की और फिर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई उन्होंने बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से की. फिर आगे की पढ़ाई के लिए हैदराबाद स्थित भारतीय रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान और पुणे स्थित राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला में दाखिला लिया. अपनी शिक्षा जारी रखते हुए वे पीएचडी करने के लिए कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय चले गए, जहां उनका बिषय था 'उच्च-तापमान अतिचालक सामग्री' उसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी में शोध सहयोगी के रूप में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध किया.
संदीप पाठक का शुरुआती जीवन (Sandeep Pathak Early Life)
डॉ. संदीप पाठक पेशे से प्रोफ़ेसर, वैज्ञानिक है. उन्होंने वर्ष 2016 में IIT दिल्ली के संकाय में कार्यभार संभाला. आईआईटी दिल्ली में उनके कार्यक्षेत्र में पेरोवस्काइट-आधारित फोटोवोल्टिक उपकरणों का निर्माण, फोटो-भौतिक गुणधर्म शामिल हैं. उनके नाम पर अब तक कई शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं.
संदीप पाठक राजनीतिक करियर (Sandeep Pathak Political Career)
डॉ. संदीप पाठक की राजनीतिक यात्रा 2022 में आदमी पार्टी के साथ शुरू हुई. पार्टी ने उन्हें इसी वर्ष पंजाब से राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वे जीत गए. चूँकि उनके चुनाव का किसी उम्मीदवार ने विरोध नहीं किया इसलिए उनका चुनाव अप्रैल, 2022 को निर्विरोध सम्पन्न हुआ. देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए चुने के बाद से वे तब से लेकर अब तक कई समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. सितंबर 2022 से लेकर जून 2024 और सितंबर 2024 से सितंबर 2025 तक वे रेल संबंधी समिति, सितंबर 2022 से जून 2024 तक रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति, अक्टूबर 2024 से रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति, सितंबर 2025 से आवास और शहरी मामलों की समिति और फरवरी 2026 से वे भारत-अल्जीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य रहे है.
संदीप आम आदमी पार्टी के लिए यूँ ही खास नहीं थे, जो पार्टी ने उन्हें राज्यसभा जैसे टॉप पद पर नामित किया हो, इसके पीछे पार्टी के प्रति उनकी भक्ति थी. संदीप पाठक, अरविंद केजरीवाल के तरह ही इंजीनियरिंग में मास्टर्ड रहे है. राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के टिकट पर नामित होने से पहले उन्होंने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बिसात तैयार करने में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसी के बाद उन्हें 21 मार्च 2022 को गुजरात में आम आदमी पार्टी का प्रभारी और पंजाब में सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. बाद में, उन्हें 4 जून 2022 को हिमाचल प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. लेकिन 24 अप्रैल 2026 को, डॉ. संदीप पाठक, राघव चड्ढा और स्वाति मालीवाल सहित 4 अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.
संदीप पाठक संपत्ति (Sandeep Pathak Property)
2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार संदीप पाठक की कुल संपत्ति 4.30 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.84 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको संदीप पाठक जीवनी (Sandeep Pathak Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













