PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

शराब पीकर विधानसभा पहुँचे CM मान? विपक्ष ने 'Alcohol टेस्ट' की मांग की, स्वाति मालीवाल ने कही ये बड़ी बात

01 मई 2026
साझा करें:
शराब पीकर विधानसभा पहुँचे CM मान? विपक्ष ने 'Alcohol टेस्ट' की मांग की, स्वाति मालीवाल ने कही ये बड़ी बात

Punjab I Bhagwant Mann I Swati Maliwal I Punjab Vidhansabha 

पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, पंजाब विधानसभा में हुआ भयंकर हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने लगाया मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगाया शरद पीकर सदन में आने का आरोप, कांग्रेस और बीजेपी के विधायकों ने की अध्यक्ष से एल्कोहल टेस्ट की मांग की, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने की मांग, कहा- भगवंत मान का एल्कोहल टेस्ट करवाया जाए, टेस्ट पॉजीटिव होने पर कार्रवाई हो, कांग्रेस ने सदन से भी किया वाकआउट,  वही इस मामले को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा- मज़दूर दिवस जैसे गंभीर अवसर पर, विशेष रूप से बुलाए गए सत्र में, मुख्यमंत्री भगवंत मान की लड़खड़ाती ज़बान एक कड़वी सच्चाई कर रही है उजागर, पवित्र विधानसभा की गरिमा और मुख्यमंत्री के पद का ऐसा घोर अपमान पहले कभी नहीं देखा गया, पंजाब इस तरह नहीं चल सकता, वही आप से बीजेपी में शामिल हुई स्वाति मालीवाल ने भी इस मामले में दिया बयान, एक्स पर कहा- आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुँचे हैं, ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार दिया गया, चुनाव से पहले इन्होंने अपनी माँ के सर पर हाथ रखकर बोला था कि मैं अब कभी शराब नहीं पियूँगा, पंजाब जैसे सेंसिटिव बॉर्डर स्टेट का CM हर वक़्त नशे में रहता है… नशे में फाइल साइन करता है, क्या बेशर्मी है, जो आदमी शराब से सिर्फ़ नींद के वक़्त दूर होता हो वो कैसे पंजाब चला सकता है? CM मान का alcohol test होना चाहिए और दोषी पाए जाने पर इन्हें CM पद से बर्खास्त करना चाहिए 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें