PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

Exit Poll को ममता ने बताया 'बीजेपी की साजिश, नतीजों से पहले कार्यकर्ताओं से की ये बड़ी अपील

30 अप्रैल 2026
साझा करें:
Exit Poll को ममता ने बताया 'बीजेपी की साजिश, नतीजों से पहले कार्यकर्ताओं से की ये बड़ी अपील

Mamata Banerjee I Bengal I Bengal News I 

बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सीएम ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश, ममता बनर्जी ने वीडियो संदेश जारी कर बंगाल की जनता और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं का जताया आभार, ममता ने भीषण गर्मी और कथित प्रशासनिक अत्याचारों के बावजूद मतदान करने के लिए लोगों को दिया धन्यवाद, इसके साथ ही ममता बनर्जी ने टीवी पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल को 'बीजेपी की साजिश' करार देते हुए किया खारिज, वही ममता बनर्जी ने सुरक्षा बलों पर हिंसा का आरोप लगाते हुए अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को आदेश दिया कि वे मतगणना केंद्रों पर रखे कड़ी निगरानी रखें, EVM मशीनों की सुरक्षा के लिए दिन-रात दें पहरा, दीदी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जब तक मतगणना पूरी न हो जाए, कोई भी टेबल न छोड़े ताकि किसी भी तरह की संभावित धांधली को रोका जा सके, मुख्यमंत्री ने "मा-माटी-मानुष" की जीत का अटूट विश्वास जताते हुए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें