PoliTalks News
बायोग्राफी

अशोक डिंडा की जीवनी | Ashok Dinda Biography in Hindi

30 अप्रैल 2026
साझा करें:
अशोक डिंडा की जीवनी | Ashok Dinda Biography in Hindi

Ashok Dinda Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको अशोक डिंडा जीवनीशिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.

अशोक डिंडा की जीवनी (Ashok Dinda Biography in Hindi)

Ashok Dinda Latest News -  अशोक डिंडा पूर्व क्रिकेटर है. बंगाल से आने वाले डिंडा की पहचान क्रिकेट की दुनिया में तेज और अनुभवी गेंदबाज की रही है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल और गोवा के लिए तथा कई भारतीय प्रीमियर लीग टीमों के लिए क्रिकेट खेला है. लगभग डेढ़ दशक के करियर के बाद उन्होंने 2 फरवरी 2021 को क्रिकेट से सन्यास ले लिया और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. क्रिकेट की तरह राजनीति में भी वे हीट रहे हैं. अपने  पहले ही चुनाव में उन्होंने विरोधी को चित कर दिया और पहली बार बंगाल के मोयना विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाया. भाजपा इससे पहले कभी भी मोयना (Moyna) सीट से नहीं जीत पायी थी. इस बार फिर से वे इसी सीट से अपने भाग्य आजमा रहे है. इस लेख में हम आपको अशोक डिंडा के जीवन परिचय (Ashok Dinda Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

अशोक डिंडा जन्म और परिवार (Ashok Dinda Birth & Family)

अशोक डिंडा (Ashok Dinda) का जन्म25 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर में हुआ था. उनके पिता का नाम भीम दिंडा (Bhim Dinda) है. वे शादी-शुदा है. उनकी पत्नी गृहिणी है. अशोक डिंडा धर्म से हिन्दू है. उनपर 0 आपराधिक मामलें दर्ज है.

अशोक डिंडा शिक्षा (Ashok Dinda Education)

अशोक डिंडा ने सिक्किम स्थित ईस्टर्न इंस्टीट्यूट फॉर इंटीग्रेटेड लर्निंग इन मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से स्नातक बीए (बंगाली) किया.

अशोक डिंडा का शुरुआती जीवन (Ashok Dinda Early Life)

अशोक डिंडा भारतीय क्रिकेटर रहे है. उन्होंने घरेलु मैच से लेकर अनेक अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने क्रिकेट का जादू दिखाया है. क्रिकेट के फैन उन्हें विशेष सम्मान की दृष्टि से देखते है. पहली बार डिंडा 9 दिसंबर 2009 को नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला. उन्होंने सनथ जयसूर्या का विकेट लिया. उन्होंने 3 ओवर में 1/34 के आंकड़े के साथ गेंदबाजी समाप्त की. बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने बोल्ड होने से पहले 20 गेंदों में 19 रन बनाए. डिंडा ने पहली बार जून 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे भी खेला. उन्होंने 7.2 ओवर गेंदबाजी की और 0/49 विकेट लिए. इसके बाद डिंडा को श्रीलंका में आयोजित 2010 एशिया कप टीम के लिए चुना गया.

अशोक डिंडा ने घरेलु मैचों में भी अपने कौशल का खूब प्रदर्शन किया है. वर्ष 2012 में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के पुणे वॉरियर्स इंडिया फ्रेंचाइजी से उन्होंने घरेलु मैचों में भाग लिया. इसके बाद, उनके खेल का जादू जारी रहा और 2017-18 रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने आठ मैचों में 35 विकेट लिए थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इसके बाद जुलाई 2018 में, उन्हें 2018-19 दुलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ग्रीन टीम में शामिल किया गया. वर्ष 2018 से 2019 के बीच उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी बंगाल के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड बनाया. 10 नवंबर 2020 को, डिंडा ने पुष्टि की कि बंगाल के साथ उनका करियर समाप्त हो गया है. 15 दिसंबर 2020 को, उन्होंने 2020-21 सीज़न के लिए गोवा के लिए खेलने का फैसला किया. अशोक डिंडा ने फरवरी, 2021 को क्रिकेट को गुडबॉय कर दिया और फिर इसी के बाद वे एक नए करियर की ओर बढ़ गए.

अशोक डिंडा राजनीतिक करियर (Ashok Dinda Political Career)

पेशे से क्रिकेट खिलाड़ी रहे अशोक डिंडा की राजनीतिक यात्रा 2021 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव से ठीक पहले तब शुरू हुई जब इसी समय उन्हें बीजेपी ने राज्य के मोयना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट राज्य के मेदिनीपुर जिले में है।  

इस चुनाव में अशोक डिंडा का मुख्य मुकाबला टीएमसी के संग्राम डोलुई से था. बंगाल की यह विधानसभा सीट वामपंथी पार्टी की गढ़ रही है।  इससे पहले यहाँ से वामपंथी पार्टी के अलावा कांग्रेस और टीएमसी जीतती आ रही थी. इस चुनाव में अशोक डिंडा की लगभग दो हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई. इस जीत के साथ ही वह पहली बार क्रिकेट के मैदान से राज्य के विधानसभा में पहुंचे. अब 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर से इसी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला टीएमसी के चंदन मंडल से है.

अशोक डिंडा संपत्ति (Ashok Dinda Property)

2021 में विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार अशोक डिंडा की कुल संपत्ति 7.50 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.88 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको अशोक डिंडा जीवनी (Ashok Dinda Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.