PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'विकास नहीं, भ्रष्टाचार हो रहा है'- बिजली संकट और संविदा कर्मी की मौत पर जूली का सरकार पर प्रहार

30 अप्रैल 2026
साझा करें:
'विकास नहीं, भ्रष्टाचार हो रहा है'- बिजली संकट और संविदा कर्मी की मौत पर जूली का सरकार पर प्रहार

अलवर बिजली संकट पर बरसे नेता प्रतिपक्ष: 6 करोड़ डकार लिए, फिर भी अंधेरे में जीने को मजबूर है जनता


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, अलवर में बिजली संकट और कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, टीकाराम जूली ने कहा- भाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, अलवर में बिजली विभाग ने सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये डकार लिए, जिससे आमजन अंधेरे में जीने को मजबूर है, जहां तार बदलने और ट्रांसफार्मर सुधारने की सख्त जरूरत थी, वहां काम तक नहीं कराया गया, 6 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि दिन में 10–10 बार बिजली कटौती हो रही है, आज सामोला चौक पर विधुत कार्य करते समय संविदा कर्मी राजेश कुमार जी की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार मिला,  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें, जूली ने आगे कहा- अलवर में मेंटेनेंस का काम एक कंपनी के पास है, जबकि कार्य किसी अन्य कंपनी से कराया जा रहा है, मृतक “संध्या” नामक कंपनी का कार्मिक था, जो एलएनटी कंपनी के अधीन कार्य कर रही है और एफआरटी के तहत विद्युत कार्यों की देखरेख करती है, ऐसी स्थिति में दोनों कंपनियां परिवारजनों को आर्थिक सहायता देने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मामले में त्वरित संज्ञान लेना चाहिए, मुख्यमंत्री जी, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है, इन घोटालों में कौन-कौन शामिल है? क्या इन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी, या फिर हमेशा की तरह इस भ्रष्टाचार में भी आपका संरक्षण मिलेगा?


Tikaram Jully I Bhajanlal Sharma I Rajasthan I Alwar I 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें