PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी की भविष्यवाणी सच: ₹3000 के पार हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जूली का भाजपा पर निशाना, देखें क्या कहा?

01 मई 2026
साझा करें:
राहुल गांधी की भविष्यवाणी सच: ₹3000 के पार हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जूली का भाजपा पर निशाना, देखें क्या कहा?

Tikaram Jully I Rahul Gandhi I Congress I LPG Cylinder I Rajasthan I 


राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, टिकाराम जूली ने पांच राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद केंद्र की मोदी  सरकार पर साधा निशाना, जूली ने हमला करते हुए कहा कि सरकार ने आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ा दिया, आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कि गई है 993 रुपये की बढ़ोतरी, वही इसे लेकर जूली ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2 दिन पहले दिया बयान किया शेयर, राहुल गांधी ने कहा था कि चुनावी राहत खत्म, महंगाई की गर्मी तैयार, 29th April के बाद देखिए - पेट्रोल, डीज़ल, सब महंगे होंगे, जब तेल सस्ता था, मोदी सरकार ने अपना मुनाफ़ा रखा, अब महंगा है, तो बोझ आप पर डालेगी, सस्ते की लूट मचाती सरकार - जनता को बस महंगाई की मार, वही इसके साथ थी कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- पांच प्रदेशों के चुनाव खत्म होते ही भाजपा सरकार ने देशवासियों की जेब पर डाका डाल दिया, व्यावसायिक सिलेंडर हुआ ₹3000 पार, डबल इंजन की सरकार में अब हर तरफ डबल महंगाई की मार, जनता का हाल हैं बेहाल

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें