कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए थे 3 पासपोर्ट होने के आरोप, जमानत मिलने के बाद अब अगले आदेश तक असम पुलिस पवन खेड़ा को नहीं कर पाएगी अरेस्ट, सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले की जांच प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए, लेकिन फिलहाल गिरफ्तारी से राहत दी जाती है, असम चुनाव के दौरान पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई हैं पासपोर्ट, इसके साथ ही विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं, इन आरोपों के बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने पवन खेड़ा और अन्य के खिलाफ गुवाहाटी क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला कराया था दर्ज, इतना ही नहीं चुनाव प्रचार के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा को लेकर कहा था कि पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा
पवन खेड़ा को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, देखें पूरी खबर

Pawan Khera I Assam I Congress I Himanta biswa sarma I










