PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

UP चुनाव में योगी नहीं होंगे BJP के CM फेस? इस नेता ने किया चौंकाने वाला दावा

01 मई 2026
साझा करें:
UP चुनाव में योगी नहीं होंगे BJP के CM फेस? इस नेता ने किया चौंकाने वाला दावा

Uttarpradesh I Yogi adityanath I UP news I Akhilesh Yadav 

UP Politics: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, 2027 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर हो रही चर्चा, क्या विधानसभा चुनाव में योगी होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा? इसे लेकर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, अखिलश यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा- मुख्यमंत्री जी वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आनेवाले कल की बात क्यों नहीं करना चाहते हैं, सुनने में तो ये आया है कि आप ही चेहरा होंगे फिर आनेवाले कल पर बात करने से क्यों कतराते हैं, कहीं आप भाजपाइयों की दस साल पुरानी उस बात को याद करके तो नहीं घबराते हैं कि भाजपावाले जिसे चेहरा बनाते हैं, उसको पिछले दरवाज़े का रास्ता दिखाते हैं, अखिलेश ने आगे कहा- सच तो ये है कि आप भी जानते हैं कि ऐसे या वैसे या फिर कैसे भी न तो आप, न आपके दल के लोग सत्ता में वापस आ रहे हैं, इसीलिए आप भविष्य से मुँह चुरा रहे हैं और भाषा-विचार की मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं, ये जिव्हा का विचलन ही बता रहा है, आपका दौर जा रहा है, हम सदैव सभ्य-सुसंस्कृत रहेंगे और आपकी ससम्मान विदाई करेंगे

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें