PoliTalks News
बायोग्राफी

तापसी मंडल की जीवनी | Tapasi Mondal Biography in Hindi

01 मई 2026
साझा करें:
तापसी मंडल की जीवनी | Tapasi Mondal Biography in Hindi

Tapasi Mondal Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको तापसी मंडल जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


तापसी मंडल की जीवनी (Tapasi Mondal Biography in Hindi)

Tapasi Mondal Latest News -  तापसी मंडल (Tapasi Mondal) बंगाल की एक ऐसे नेत्री है, जिन्हे एक दशक के अंदर राज्य की तीन बड़ी पार्टियों के सदस्य बनने का अनुभव प्राप्त है. जमीनी नेत्री कहलाने वाली, मंडल ने पहली बार 2016 में सीपीआई (एम) के टिकट पर राज्य के औद्योगिक विधानसभा सीट, हल्दिया से चुनाव जीता. फिर 2021 में वो इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रही और फिर इस बार यानी 2026 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर हल्दिया से चुनाव लड़ा. इस लेख में हम आपको तापसी मंडल के जीवन परिचय (Tapasi Mondal Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

तापसी मंडल जन्म और परिवार (Tapasi Mondal Birth & Family)

तापसी मंडल (Tapasi Mondal) का जन्म 1 मार्च 1972 को पश्चिम बंगाल में हुआ था.  उनकी शादी अर्जुन कुमार मंडल से हुई थी. तापसी मंडल धर्म से हिन्दू है, जबकि जाति से वह मंडल (अनुसूचित जाति) हैं.   उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है.

तापसी मंडल शिक्षा (Tapasi Mondal Education)

तापसी मंडल ने सुताहाटा लाबन्याप्रवा बालिका विद्यालय, सुताहाटा, पूर्व मेदिनीपुर से वर्ष 1988 में माध्यमिक परीक्षा पास की.

तापसी मंडल राजनीतिक करियर (Tapasi Mondal Political Career)

तापसी मंडल बंगाल की राजनीति में एक जाना-माना नाम है. एक दशक पहले उन्होंने वाम पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तापसी को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया था, जिनमें उनकी जीत हुई. उनका मुख्य मुकाबला टीएमसी के मधुरिमा मंडल से था, जिसे उन्होंने 21,000 से अधिक वोटों के अंतर से पराजित किया और पहली बार राज्य में विधायक बनी. राज्य की यह विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. इस क्षेत्र की गिनती राज्य के गिने-चुने बड़े औद्योगिक शहरों में होती है. हल्दिया में पेट्रोकेमिकल्स, तेल रिफाइनरी, बिजली संयत्र सहित रासायनिक कारखाने स्थापित है.

2020 में, तापसी मंडल के तृणमूल कांग्रेस के कई विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा करने के बाद उन्हें उनकी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया. तापसी मंडल राज्य में भाजपा के शीर्ष नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी मानी जाती है. भाजपा में शामिल होने के बाद 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उसी हल्दिया सीट से टिकट दिया, जहां से उन्होंने पिछले चुनाव जीता था. इस चुनाव में उनका मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के स्वपन नास्कर से था. मंडल इस बार के चुनाव में भी जीतने में सफल रही. पिछली बार की तरह इस बार भी उनके जीत का अंतर बहुत अधिक रहा. चुनाव में मंडल को कुल 1,04,126 मत हासिल हुए जबकि उनके विरोधी को मात्र 89,118 मत आये.

लेकिन 2026 के बंगाल चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया और 10 मार्च, 2025 को टीएमसी ज्यॉइन कर ली. तापसी मंडल का भाजपा से जाना पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति थी क्योकि क्षेत्र में उनकी पकड़ थी. इसी को ध्यान में रखते हुए 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने तापसी मंडल फिर से उसी हल्दिया से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया, जहां से वह पिछले दो बार की विजेता रही है. यानि की तापसी एक ही विधानसभा सीट पर तीन बार के चुनाव में तीन अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़ चुकी है. इस बार उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के प्रदीप कुमार बिजली से है.

तापसी मंडल संपत्ति (Tapasi Mondal Property)

2026 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार तापसी मंडल की कुल संपत्ति 82 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.

इस लेख में हमने आपको तापसी मंडल जीवनी (Tapasi Mondal Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.