PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

कॉलेज में गिलहरी के आतंक से दशहत में छात्र-छात्राएं, 20 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

01 मई 2026
साझा करें:
कॉलेज में गिलहरी के आतंक से दशहत में छात्र-छात्राएं, 20 से ज्यादा लोगों को किया जख्मी

Breaking News

राजस्थान के उदयपुर में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी आर्ट्स कॉलेज कैंपस में इन दिनों एक आक्रामक गिलहरी का आतंक, बीते एक महीने में गिलहरी ने 18 से 20 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को काटा, ये गिलहरी अचानक लोगों के पीछे दौड़ती है और कर देती है हमला, इससे इन दिनों कॉलेज कैंपस में है डर का माहौल, बीते दिनों कॉलेज प्रशासन ने इस आक्रमक गिलहरी को पकडने के लिए बुलाया था वन्यजीव रेस्क्यू टीम को, लेकिन गिलहरी की फुर्ती के आगे टीम भी उसे पकड़ने में रही नाकाम, बीते दिनों जिन लोगों को गिलहरी ने काटा उन्हें लगवाने पडे टिटनेस और रेबीज के इंजेक्शन, चिकित्सा विशेषज्ञों ने इस तरह गिलहरी के काटने पर टिटनेस और रेबीज का इंजेक्शन लगवाना बताया अनिवार्य, गिलहरी के इस तरह काटने की घटना को लेकर वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है— इतनी भीषण गर्मी के कारण गिलहरी का व्यवहार हो सकता है आक्रामक या गिलहरी को हो सकती है कोई बीमारी, गिलहरी के इस आतंक से कॉलेज कैंपस में है दहशत का माहौल