PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल में इन बूथों पर फिर होगा मतदान, चुनाव आयोग ने अभी-अभी दी बड़ी जानकारी, जानें वजह

01 मई 2026
साझा करें:
बंगाल में इन बूथों पर फिर होगा मतदान, चुनाव आयोग ने अभी-अभी दी बड़ी जानकारी, जानें वजह

Bengal News I Bengal Election I 

बंगाल विधानसभा चुनाव से जुडी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना की दो विधानसभा सीटों के पंद्रह मतदान केंद्रों पर फिर से होगा मतदान, गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने लिया फ़ैसला, आयोग ने कहा-ढोल पीट कर लोगों को पुनर्मतदान के बारे में बताया जाए, चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा-  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत 142-मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों और 143-डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा पुनर्मतदान, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, इसके साथ ही फालटा (Falta) सीट पर है अभी सस्पेंस, निर्वाचन आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि 144-फालटा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों पर अभी रिपोर्ट का इंतजार है, यानी वहां के बारे में फैसला आना अभी बाकी है




संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें