राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 3 मई को है जन्मदिन, प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं से जयपुर नहीं आने का किया आग्रह, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा- भारत इस समय है दुनिया के सबसे गर्म देशों में, उत्तर भारत में गर्मी और लू तोड़ रही है सारे रिकॉर्ड, आने वाले दिनों में यह गर्मी और बढ़ने वाली है जो है बहुत चिंता का विषय है, ऐसी विकट परिस्थितियों को देखते हुए कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि 3 मई को मेरे जन्मदिन पर कृपया जयपुर न पधारें, आप अपने स्थान पर ही कर सकते हैं सेवाकार्य, आगामी दिनों में मौसम ठीक होने पर मैं आपको निमंत्रित कर आपसे करूँगा मुलाकात, इस गर्मी में अपना एवं अपनों का ख्याल रखें एवं अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए अवश्य रखें पानी, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें एवं लू से बचने के लिए रखें पर्याप्त इंतजाम, समाजसेवियों से आग्रह है कि इस गर्मी में आमजन की सेवा के लिए लगवाएं अधिक से अधिक प्याऊ
गहलोत ने कार्यकर्ताओं से जयपुर नहीं आने का किया आग्रह ! जानें क्या है वजह

Ashok Gehlot I Congress I Rajasthan I










