PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

विद्युत हादसों पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर बड़ा हमला, दिया ये बड़ा बयान

02 मई 2026
साझा करें:
विद्युत हादसों पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर बड़ा हमला, दिया ये बड़ा बयान

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Nagaur I Rajasthan Politics

Hanuman Beniwal Big statement: नागौर सांसद और RLP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल का बयान, राजस्थान सहित देश भर में बढ़ते विद्युत हादसों और उनमें हो रही मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार पर साधा निशाना, सांसद बेनीवाल ने सीधे तौर पर विद्युत विभाग की लापरवाही को इन मौतों का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा- राजस्थान सहित देश में बढ़ते विद्युत हादसे और विद्युत हादसों में लगातार हो रही मौतें चिंता का है विषय, हर साल सैकड़ों मौते विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण होती है मगर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के नाम कुछ नहीं होता,राजस्थान के संदर्भ में बात करूं तो  मेंटिनेंस के नाम पर करोड़ों का बजट हर साल खर्च होता है, निरीक्षण के अधिकतर कार्य कागजों में पूरे हो जाते हैं,पर जमीन पर पड़े खुले तार, जर्जर पोल जस के तस पड़े रहते हैं, मेरा राजस्थान सरकार से प्रश्न है कि क्या प्रदेश की जनता की जान की कीमत सिर्फ एक आंकड़ा है ? क्या जवाबदेही सिर्फ कागज़ों तक सीमित रहेगी ? करोड़ो का बजट व्यय हो जाने के बावजूद जब सिस्टम सुधर नहीं सकता, तो जिम्मेदारों कौन है ? सरकार को विद्युत हादसे रोकने के लिए धरातल पर काम करने की जरूरत है और उन कारणों का ठोस उपाय करने की जरूरत है जिस वजह से विद्युत हादसे होते है 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें