PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा, बृजभूषण शरण सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

03 मई 2026
साझा करें:
विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा, बृजभूषण शरण सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

Vinesh Phogat I haryana I brijbhushan Sharan Singh I 

हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, ओलिंपियन विनेश फोगाट ने पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके विनेश फोगाट ने कहा- यूपी के गोंडा में 10 से 12 मई के बीच सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट हो रहा है, जंतर-मंतर पर हुए पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का मुख्य चेहरा रही विनेश फोगाट ने कहा - आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं कहना चाहती हूं कि बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले उन 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं, मेरी गवाही भी चल रही है कोर्ट, मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना होगा मुश्किल, मुझे नहीं लगता कि मैं अपना 100% दे पाऊंगी, एक लड़की के लिए ये होगा काफी मुश्किल, विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ (WFI) और खेल मंत्रालय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- आगामी नेशनल टूर्नामेंट जानबूझकर बृजभूषण के गढ़ (गोंडा) में उनके निजी कॉलेज में कराया जा रहा है, जहाँ रेफरी से लेकर मैच चेयरमैन तक सब उनके नियंत्रण में होंगे, इसके साथ ही विनेश ने आशंका जताई कि ऐसे माहौल में खिलाड़ियों को इंसाफ मिलना नामुमकिन है और सरकार 'मूक दर्शक' बनकर बृजभूषण को 'फ्री हैंड' दे रही है, विनेश ने भावुक होते हुए कहा- भले ही मामला कोर्ट में पेंडिंग है, लेकिन वे देश के तिरंगे के मान और अपनी गरिमा की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ती रहेंगी, देखें वीडियो 


https://x.com/i/status/2050834769991385231/x.com/i/status/2050834769991385231