Suresh Singh Rawat Latest News – सुरेश सिंह रावत राजस्थान सरकार में मंत्री है. बहुमुखी प्रतिभा वाले रावत राजनीति में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय है. वे राजस्थान के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक है और वर्तमान में भी यही से जीतकर जयपुर विधानसभा पहुंचे है. राजस्थान की पुष्कर विधानसभा सीट ऐसी है, जहां से आजादी के बाद से और 2013 से पहले कांग्रेस ही जीतती आ रही थी. 1977 में केवल एक बार यहां से जनता पार्टी की जीत हुई थी पर रावत ने कांग्रेस की गढ़ कही जाने सीट पर लगातार जीत दर्ज करके भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की है. इस लेख में हम आपको राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेश सिंह रावत की जीवनी (Suresh Singh Rawat Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सुरेश सिंह रावत की जीवनी (Suresh Singh Rawat Biography in Hindi)
| पूरा नाम | सुरेश सिंह रावत |
| उम्र | 45 साल |
| जन्म तारीख | 28 मार्च 1980 |
| जन्म स्थान | ग्राम मुहामी, अजमेर |
| शिक्षा | एल.एल.बी. |
| कॉलेज | बागवंत विश्वविद्यालय, अजमेर |
| वर्तमान पद | राजस्थान सरकार में मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | श्री सूरज सिंह रावत |
| माता का नाम | श्रीमती राधा देवी रावत |
| पत्नी का नाम | श्रीमती रेखा रावत |
| बेटें का नाम | 2 बेटे |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | बाबा फार्म, ग्राम मुहामी, वाया गगवाना, जिला अजमेर |
| वर्तमान पता | 81/बी-1104, अरावली एनक्लेव, मानसरोवर, जयपुर |
| फोन नंबर | 9414006464 |
| ईमेल | sureshrawat29[at]gmail[dot]com |
सुरेश सिंह रावत का जन्म और परिवार (Suresh Singh Rawat Birth & Family)
सुरेश सिंह रावत का जन्म 6 मई 1983 को राजस्थान के अजमेर ज़िले के मुहामी में हुआ था. उनके पिता का नाम सूरज सिंह रावत है तो माता का नाम राधा देवी रावत है. सुरेश सिंह रावत का विवाह रेखा रावत से हुआ है. उनके दो बच्चे है. सुरेश सिंह रावत हिन्दू है. सुरेश सिंह रावत पर कोई आपराधिक मामला नहीं है.
सुरेश सिंह रावत की शिक्षा (Suresh Singh Rawat Education)
सुरेश सिंह रावत ने राजस्थान के शासकीय महाविद्यालय अजमेर से 2005 में कला से स्नातक (बी.ए.) किया और फिर उसके बाद उन्होंने वर्ष 2020 में बागवंत विश्वविद्यालय, अजमेर से एल.एल.बी. की.
सुरेश सिंह रावत का का मीडिया के क्षेत्र में करियर (Suresh Singh Rawat Career in the media field)
पढाई के बाद सुरेश सिंह रावत कई सामाजिक कार्यो में लग गए. राजनीति के अलावे उन्होंने मीडिया में भी अपनी मौजूदगी दिखलाई. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले टेलीविजन शो “पहरेदार पिया की” में राजा की भूमिका निभाकर रावत एक अभिनेता के तौर पर लोगो के बीच आये. इस भूमिका ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर किया और उन्हें व्यापक दर्शकों से जोड़ा.
सुरेश सिंह रावत का राजनीतिक करियर (Suresh Singh Rawat Political Career)
सुरेश सिंह रावत की राजनीतिक यात्रा 2013 से शुरू हुई. बहुमुखी प्रतिभा वाले सुरेश सिंह रावत ने राजस्थान की धरती में जब राजनीति की ओर कदम बढ़ाया तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा.
पहली बार वे 2013 में राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए थे. उन्होंने पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से विजय हासिल की. राजस्थान का यह विधानसभा सीट अजमेर जिले में पड़ता है. राजस्थान की यह विधानसभा सीट कांग्रेस के वर्चस्व वाली रही है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सुरेश सिंह रावत से पहले राजस्थान की इस विधानसभा सीट से पार्टी का कोई अन्य उम्मीदवार ने जीत हासिल नहीं की थी. रावत की जीत से पहले यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार जीतते आ रहे थे. यहां से मुस्लिम उम्मीदवार भी जीत चुके थे. 2013 के विधानसभा चुनाव में इनका मुकाबला कांग्रेस के नसीम अख्तर इंसाफ से था, जिसे हराकर इन्होने यहां से जीत दर्ज की.
इसके बाद, रावत ने यहां से 2018 और 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में लगातार जीत दर्ज की है. 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में जब भाजपा ने उन्हें पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया तब उनका मुकाबला कांग्रेस के नसीम अख्तर से था. रावत ने कांग्रेस उम्मीदार नसीम अख्तर को 13,869 के भारी मतों के अंतराल से हराया. वर्तमान में वे यही से विधायक है.
30 दिसंबर 2023 को राजस्थान में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत के साथ जब सत्ता में आयी तब दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य की कमान भजन लाल शर्मा को सौप दिया. बाद में, जब राज्य की भजन लाल सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया तो उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद में सुरेश सिंह रावत को भी जगह दिया. सुरेश सिंह रावत राजस्थान सरकार में ‘जल संसाधन और जल संसाधन योजना मंत्री’ है.
वर्तमान में, सुरेश सिंह रावत राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमडल में शामिल है.
सुरेश सिंह रावत की संपत्ति (Suresh Singh Rawat Property)
2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार सुरेश सिंह रावत की कुल संपत्ति 3.62 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं है.
इस लेख में हमने आपको राजस्थान सरकार में मंत्री सुरेश सिंह रावत की जीवनी (Suresh Singh Rawat Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- गुलाबचंद कटारिया की जीवनी
- वसुंधरा राजे की जीवनी
- ओम बिड़ला की जीवनी
- सतीश पूनिया की जीवनी
- गजेंद्र सिंह शेखावत की जीवनी
- जोगाराम पटेल की जीवनी



























