Jogaram Patel Latest News – जोगाराम पटेल राजस्थान सरकार में मंत्री है. पेशे से वकील रहे रहे जोगाराम पटेल राजनीति में तीन दशक से है. वे राजस्थान के लूणी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक है और वर्तमान में भी वे यही से जीतकर जयपुर विधानसभा पहुंचे है. कांग्रेस की गढ़ कहे जाने वाली लूणी सीट पर जीतकर उन्होंने भाजपा को मजबूती प्रदान की है. इस लेख में हम आपको राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल की जीवनी (Jogaram Patel Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जोगाराम पटेल की जीवनी (Jogaram Patel Biography in Hindi)
| पूरा नाम | अनुमुला जोगाराम पटेल |
| उम्र | 70 साल |
| जन्म तारीख | 1 दिसंबर 1954 |
| जन्म स्थान | ग्राम दुन्दाड़ा, तहसील लूणी, जिला जोधपुर |
| शिक्षा | एल.एल.बी. |
| कॉलेज | जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, राजस्थान |
| वर्तमान पद | राजस्थान सरकार में मंत्री |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | भाजपा |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | स्व. श्री रामाराम |
| माता का नाम | गवरी देवी |
| पत्नी का नाम | हीरा देवी |
| बेटें का नाम | 3 बेटे |
| बेटी का नाम | – |
| स्थाई पता | 567, ‘रामालय’, 8 वीं सी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर |
| वर्तमान पता | ए-3/102, विधायक आवास, ज्योति नगर, जयपुर |
| फोन नंबर | 9414130101 |
| ईमेल | mlalunijrpatel[at]gmail[dot]com |
जोगाराम पटेल का जन्म और परिवार (Jogaram Patel Birth & Family)
जोगाराम पटेल का जन्म 1 दिसंबर 1954 को राजस्थान के जोधपुर ज़िले के लूणी स्थित दुंधरा गाँव में हुआ था. उनके पिता का नाम रामराम था तो माता का नाम गवरी देवी था. जोगाराम पटेल का विवाह हीरा देवी से हुआ है. उनकी पत्नी गृहणी है. उनके तीन बच्चे है. जोगाराम पटेल हिन्दू है और जाति से पटेल है. जोगाराम पटेल पर कोई आपराधिक मामला नहीं है.
जोगाराम पटेल की शिक्षा (Jogaram Patel Education)
जोगाराम पटेल ने जोधपुर, राजस्थान के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय से वर्ष 1975 में कला से स्नातक (बी.ए.) किया और फिर उसके बाद उन्होंने वर्ष 1978 में विधि से स्नातक (एल.एल.बी.) किया.
जोगाराम पटेल का शुरूआती जीवन (Jogaram Patel Early Life)
पढाई के बाद जोगाराम पटेल वकालत के काम में लग गए. शुरुआत में उन्होंने अपनी पहचान एक वकील के तौर पर बनाई.
जोगाराम पटेल का राजनीतिक करियर (Jogaram Patel Political Career)
जोगाराम पटेल का राजनीतिक करियर तीन दशक पहले शुरू हुआ. पेशे से वकील रहे जोगाराम ने राजस्थान की धरती में जब राजनीति की ओर कदम बढ़ाया तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी दामन थामा और भाजपा पर भरोसा करके उन्होंने अपने मुख्य करियर, जिसे उन्होंने न्याय के क्षेत्र में बनाया था, को छोड़कर नेतागिरी में कूद पड़े. पार्टी में शामिल होकर वे जनता के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए रात दिन संघर्ष करने में जुट गए.
पहली बार वे 2003 में राजस्थान विधानसभा के लिए चुने गए थे. उन्होंने लूणी विधानसभा क्षेत्र से विजय हासिल की. राजस्थान का यह विधानसभा सीट जोधपुर में पड़ता है. राजस्थान की यह विधानसभा सीट कांग्रेस के वर्चस्व वाली रही है. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जोगाराम से पहले राजस्थान के इस विधानसभा सीट से पार्टी केवल एक बार को छोड़कर कभी नहीं जीती थी. भाजपा को इससे पहले यहां से एक बार जीत मिली थी और वह भी तब जब पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह यहां से खड़े हुए थे. जोगाराम की जीत से पहले यहां से कांग्रेस के राम सिंह बिश्नोई जीतते आ रहे थे. वे यहां से सात बार के विधायक रह चुके थे.
इसके बाद, जोगाराम को यहां से 2013 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल हुई. पर 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्हें कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई ने पराजित किया. महेंद्र बिश्नोई और कोई नहीं, यहां से सात बार विधायक रहे राम सिंह बिश्नोई के पोते है. उसी के बाद जब राज्य में इस बार के विधानसभा चुनाव हुए तब जोगाराम का एक बार फिर से कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई से कड़ा मुकाबला चला पर इस बार जोगाराम जीतने में सफल रहे. इस तरह जोगाराम पटेल ने 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में राज्य के लूणी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के महेंद्र बिश्नोई को 24,678 के भारी मतों के अंतराल से हराया. इस समय वे यही से विधायक है.
यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि राजस्थान की लूणी विधानसभा सीट, ऐसी सीट है, जहां से जसवंत सिंह को छोकर अगर भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता अब तक यहां से जीता है तो वह ‘जोगाराम पटेल’ ही है.
30 दिसंबर 2023 को राजस्थान में हुए विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत के साथ जब सत्ता में आयी तब दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य की कमान भजन लाल शर्मा को दिया गया. बाद में, जब राज्य की भजन लाल सरकार ने सत्ता संभाली तब उन्होंने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और फिर अपने मंत्रिपरिषद में जोगाराम पटेल को भी जगह दिया. जोगाराम के पास राजस्थान सरकार के कई मंत्रालय है. वे राजस्थान सरकार में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय के साथ ही न्याय मंत्री भी है.
वर्तमान में, जोगाराम पटेल राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रिमडल में शामिल है.
जोगाराम पटेल की संपत्ति (Jogaram Patel Property)
2023 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जोगाराम पटेल की कुल संपत्ति 7 करोड़ रूपये हैं जबकि उनपर 16 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको राजस्थान सरकार में मंत्री जोगाराम पटेल की जीवनी (Jogaram Patel Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- गुलाबचंद कटारिया की जीवनी
- वसुंधरा राजे की जीवनी
- ओम बिड़ला की जीवनी
- सतीश पूनिया की जीवनी
- गजेंद्र सिंह शेखावत की जीवनी



























