शिंजो आबे की हालत नाजुक, गोली मारने वाला हमलावर गिरफ्तार, पीएम मोदी व राहुल गांधी ने किया खेद व्यक्त: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज सुबह हुआ जानलेवा हमला, जिसमें वह बुरी तरह घायल हुए आबे की हालत बनी हुई है बेहद नाजुक, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है आबे को, बताया जा रहा है कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना कर दिया है बंद, वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पकड़ लिया है तेत्सुया यामागामी नाम के हमलावर को, पूर्व सैनिक बताया जा रहा हमलावर पहले शिक्षण संस्थान में कर चुका है काम, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11.30 बजे नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे शिंजो आबे, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलने की आवाजें सुनाई देने के बाद सीधे रक्तरंजित हालत में देखा गया आबे को, घटना पर प्रधानमंत्री मोदी खेद जताते हुए आबे के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की, तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुक गांधी ने भी किया ट्वीट- हमले की खबर सुनकर हूं स्तब्ध, आबे के जल्द स्वस्थ होने की करता हूं कामना

img 20220708 wa0110
img 20220708 wa0110
Google search engine