पार्टी में बढ़ती गुटबाजी को खत्म करने की कवायद – प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप का हुआ गठन: आलाकमान के निर्देश पर राजस्थान भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी का हुआ गठन, 16 सदस्यीय कोर ग्रुप में 12 स्थाई और 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों को किया शामिल, राजस्थान से आने वाले सभी केंद्रीय मंत्री के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी और कुछ सांसदों को भी कोर ग्रुप में किया गया है शामिल, सतीश पूनियां, गुलाब चंद कटारिया, वसुंधरा राजे, ओम प्रकाश माथुर, चंद्रशेखर, राजेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राजेंद्र गहलोत, कनकमल कटारा और सीपी जोशी को 12 स्थायी सदस्यों में किया गया है शामिल, वहीं चार विशेष आमंत्रित सदस्यों में अरुण सिंह, भूपेंद्र यादव, भारती बेन शियाल के साथ अलका सिंह गुर्जर को किया गया है शामिल, महीने में कम से कम एक बार कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक करने के आलाकमान ने दिए हैं विशेष निर्देश, अब देखना यह होगा कि आलाकमान की यह कवायद कितना कर पाती है इन नेताओं को एकजुट?