मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय की मांग कर फंसे राहुल गांधी, गिरिराज सिंह ने लगाई क्लास, हुए ट्रोल: पुडुचेरी में मछुआरों से मुलाकात के दौरान बोले राहुल गांधी- ‘केंद्र सरकार ने उन किसानों के खिलाफ तीन कृषि कानून पारित कर दिए, जो इस देश की रीढ़ हैं, लेकिन आपको ये लग रहा होगा कि आप लोग सोच रहे होंगे कि मछुआरों की बैठक में मैं किसानों की बात क्यों कर रहा हूं, असल में मैं आप लोगों को समुद्र का किसान मानता हूं और अगर किसानों के लिए दिल्ली में अलग से मंत्रालय हो सकता है तो फिर समुद्र के किसानों के लिए क्यों नहीं?’ अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए राहुल गांधी, गिरिराज सिंह ने एक के बाद एक तीन ट्वीट कर लगा दी उनकी क्लास, कहा- ‘राहुल जी ! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई, 2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया, राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां बुलाएं, मैं आ जाता हूं, मैं आपको नए फ़िशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुदुच्चेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं,’ एक अन्य ट्वीट में गिरिराज सिंह ने इतालवी में कसा राहुल गांधी पर जोरदार तंज, कहा- ‘इटली में मत्स्य पालन का कोई अलग मंत्रालय नहीं है, यह कृषि और वानिकी मंत्रालय के अंतर्गत आता है,’ इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो गए राहुल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर ने भी कसे तंज

Img 20210217 195924
Img 20210217 195924
Google search engine

Leave a Reply