प्रियंका गांधी आज जयपुर दौरे पर, NGO के कार्यक्रम में होंगी शामिल, CM गहलोत से हो सकती है मुलाकात: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज जयपुर दौरे पर, प्रियंका का आज दोपहर 1:50 जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम, प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे पहुंचेंगी राजविलास पैलेस और एक एनजीओ के कार्यक्रम में होंगी शामिल, प्रियंका आज रात जयपुर रुकेगी और मंगलवार सुबह 8:00 बजे उनका वापस लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित, प्रियंका गांधी सीएम अशोक गहलोत से कर सकती है मुलाकात, सूत्रों की माने तो सीएम गहलोत से राजस्थान में गोवा, पंजाब और उत्तराखंड के प्रत्याशियों की होने वाली संभावित बाड़ाबंदी को लेकर हो सकती है चर्चा, साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की भी संभावना, सूत्रों की माने तो प्रियंका ने इस दौरे के दौरान स्वागत करने जैसे आयोजनों से किया इनकार