मां दुर्गा के अवतार में प्रियंका गांधी, यूपी चुनाव के आगाज से पहले कांग्रेस का जारी किया पोस्टर आया विवादों में: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कल कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी करेंगी विधानसभा चुनाव का आगाज, प्रियंका की रैली से पहले शनिवार को कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने माता दुर्गा के रूप में एक विवादित पोस्टर कर दिया जारी, इस पोस्टर में अष्ट भुजा रूपी दुर्गा के रूप में दिखाया गया है प्रियंका गांधी को, जिसे कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगा रहे हैं, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि- प्रियंका गांधी किसानों के लिए दुर्गा मां का लिए हुए हैं अवतार, किसानों के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रियंका गांधी ने लिया है अवतार, यह पोस्ट सबसे ज्यादा वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में मिल रहा है देखने को, बनारस वाले मिश्रा जी कहे जाने वाले हरीश मिश्रा ने जारी किया है इस पोस्टर को, नवरात्रि में मां दुर्गा के इस विवादित पोस्टर को लेकर बवाल मचना है तय