Jitender Singh Shunty Latest News – दिल्ली में कोरोना के समय ‘एम्बुलेंस मैन’ नाम से चर्चित होने वाले जितेन्द्र सिंह शंटी अब आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बन चुके है. कभी वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दिल्ली के विधायक भी रह चुके थे पर बाद के एक दशक की राजनैतिक दुरी के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्यॉइन कर ली और इसके बाद पार्टी ने उन्हें शाहदरा से अपना उम्मीदवार बनाया.
जितेन्द्र सिंह शंटी मूल रूप से एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह शहीद भगत सिंह सेवा दल के संस्थापक हैं, जो एक गैर सरकारी संगठन है. शहीद भगत सिंह सेवा दल हिंदू और सिख धर्म के अनुसार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों को विसर्जित करने में मदद करता है. उन्हें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावे जितेंदर सिंह शंटी को कई अन्य अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है. इस लेख में हम आपको श्री जितेन्द्र सिंह शंटी की जीवनी (Jitender Singh Shunty Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
जितेन्द्र सिंह शंटी की जीवनी (Jitender Singh Shunty Biography in Hindi)
पूरा नाम | जितेन्द्र सिंह शंटी |
उम्र | 62 साल |
जन्म तारीख | 1 अगस्त 1962 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
शिक्षा | – |
कॉलेज | – |
वर्तमान पद | दिल्ली के शाहदरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, व्यापार |
राजनीतिक दल | आम आदमी पार्टी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पिता का नाम | – |
माता का नाम | – |
पत्नी का नाम | – |
बच्चे | – |
बेटें का नाम | – |
बेटी का नाम | – |
स्थाई पता | दिल्ली |
वर्तमान पता | दिल्ली |
फोन नंबर | – |
ईमेल | – |
जितेन्द्र सिंह शंटी का जन्म और परिवार (Jitender Singh Shunty Birth & Family)
जितेन्द्र सिंह शंटी का जन्म 1 अगस्त 1962 को हुआ था. जितेन्द्र सिंह शंटी धर्म से पंजाबी है.
जितेन्द्र सिंह शंटी का राजनीतिक करियर (Jitender Singh Shunty Political Career)
जितेन्द्र सिंह शंटी की राजनीतिक यात्रा वर्ष 2008 से शुरु हुई थी. इसके बाद वर्ष 2013 में जितेन्द्र सिंह शंटी ने भारतीय जनता पार्टी के एमएलए चुने गए थे. इसी वर्ष जितेन्द्र सिंह शंटी पहली बार दिल्ली के शाहदरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा. इस चुनाव में उनकी 45,364 वोटों से जीत हुई.
इससे पहले जितेन्द्र सिंह शंटी ने 1996 में शहीद भगत सिंह सेवा दल की स्थापना की थी. उन्होंने दिल्ली के झिलमिल वार्ड से एक स्वतंत्र पार्षद के रूप में राजनीति में अपना करियर शुरू किया. हालाँकि, वे 2008 में भाजपा ज्यॉइन कर ली थी. भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्वी नगर निगम के झिलमिल वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ा, जिसमें उनकी जीत हुई.
सितंबर 2014 में एक अज्ञात बंदूकधारी ने उन पर गोली चलाई लेकिन गोली चूक गई. शंटी पर इससे पहले 2013 और 2007 में दो बार हमला हो चुका है.यह घटना दिल्ली के विवेक विहार स्थित उनके आवास पर हुई थी. दिसंबर 2018 में शंटी ने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के खिलाफ उनके इस बयान के लिए एफआईआर दर्ज कराई थी कि वह भारत में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. 2021 में, कोविड संकट के दौरान उनकी सेवाओं के लिए जितेंद्र सिंह शंटी को भारत का प्रतिष्ठित पुरस्कार पद्म श्री मिला था. बाद में जितेंद्र सिंह शंटी ने अपना पद्म श्री पुरस्कार साथी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को समर्पित कर दिया था.
उसके बाद 2015 से लेकर 2024 के अंतिम महीनो तक जितेन्द्र सिंह शंटी राजनीति से दूर ही रहे थे पर दिसंबर 2024 से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्यॉइन कर ली. आम आदमी पार्टी ज्यॉइन करने के बाद पार्टी ने उन्हें 2025 के दिल्ली विधानसभा में शाहदरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. हालांकि इससे पहले इस सीट से आप के राम निवास गोयल थे पर पार्टी ने इस विधानसभा सीट से जितेन्द्र सिंह शंटी को अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के संजय गोयल से है.
वर्तमान में जितेन्द्र सिंह शंटी दिल्ली के शाहदरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार है.
जितेन्द्र सिंह शंटी से जुड़े पुरस्कार और उपलब्धियां
जितेन्द्र सिंह शंटी एक सामाजिक कार्यकर्त्ता है. समाज के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया है. इसके कारण उन्हें कई पुरस्कार भी मिले है-
- 100 बार रक्तदान करने वाले विश्व के पहले सिख’ तथा दिल्ली राज्य रक्त आधान परिषद द्वारा ‘डोनर सिंह’ की उपाधि से सम्मानित.
- आईएसबीटीआई – 70 बार रक्तदान करने पर चैप्टर पुरस्कार.
- वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 100 बार रक्तदान करने का विश्व रिकॉर्ड.
- राष्ट्रीय रक्त आधान परिषद (भारत सरकार) और दिल्ली राज्य रक्त आधान परिषद (दिल्ली सरकार) द्वारा सेंचुरियन पुरस्कार.
- कोविड के दौरान सामाजिक योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार (तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के द्वारा).
दिल्ली का शाहदरा विधानसभा क्षेत्र
शाहदरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में से एक है. शाहदरा विधानसभा सीट दिल्ली के शाहदरा जिले में पड़ता है. इस निर्वाचन क्षेत्र की संख्या 62 है. शाहदरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा का एक हिस्सा है. इस लोकसभा क्षेत्र में
अगर राजनीति की बात करें तो यह विधानसभा कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के लिए महत्वपूर्ण है क्योकि यहाँ से 1998 से लेकर 2013 तक कांग्रेस जीतती रही है जबकि उससे पहले यहाँ से बीजेपी जीती थी. बाद के दो वर्ष में यहाँ से बीजेपी के एमएलए रहे. पर 2015 से लेकर अब (2020) तक इस सीट पर आम आदमी पार्टी के ही उम्मीदवार जीतते आ रहे है.
इस लेख में हमने आपको जितेन्द्र सिंह शंटी की जीवनी (Jitender Singh Shunty Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.