Hanuman Beniwal Big Statement: नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, राजस्थान में रोजगार और सरकारी भर्तियों के मुद्दे पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान की भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के नाम पर बड़े-बड़े वादे किए और एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी कर व्यापक प्रचार किया, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई देती है, समाचार चैनल आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में 1,66,457 पदों पर भर्ती प्रक्रियाओं की घोषणा की, किंतु अब तक केवल 34,639 पदों पर ही नियुक्तियां हो पाई हैं इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि घोषित पदों का एक बड़ा हिस्सा आज भी नियुक्तियों की प्रतीक्षा में है, यह स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि भाजपा सरकार रोजगार के मुद्दे पर केवल घोषणाएं करने और राजनीतिक श्रेय लेने तक सीमित रही है, जबकि युवाओं को वास्तविक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाए हैं, भाजपा सरकार की कथनी और करनी के बीच का यह अंतर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ किए गए वादों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बात का कोई जवाब देंगे ?
'सिर्फ कागजों पर चल रहा है 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर!'- आंकड़े गिनाकर बेनीवाल ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Bhajanlal Sharma I









