तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को सीआईडी ने थमाया नोटिस, अभिषेक के कालीघाट स्थित निवास पर थमाया नोटिस, CID ने अभिषेक बनर्जी को सोमवार दोपहर 12 बजे कोलकाता के भवानी भवन में मिलने का थमाया नोटिस, कथित विधायक सिग्नेचर मामले की जांच के सिलसिले में थमाया नोटिस, सीआईडी का नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी पत्रकारों से हुए रूबरू, कहा- उन्हें जो करना है करने दो, वे जो चाहें कर सकते हैं, इसे ऐसे समझिए कि पहले सिर्फ ED, CBI थी और अब बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस भी है साथ में, इसके साथ ही KMC कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन भी, पहले 2-3 जांच एजेंसियां थीं और अब है 5, उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां भेज देंगे और मुझे झुका देंगे ब्लैकमेल करके, मैं नहीं हूं ऐसा आदमी, भले ही आप मेरा गला काट दें या कुछ भी कर लें, आपको मुझे झुकाने के लिए सोचना पडेगा 10 बार और लेने पडेंगे 7 जन्म, मैं नहीं हूं देशद्रोही
भले ही मेरा गला काट दें, मैं झुकने वाला नहीं- CID के नोटिस पर बोले अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee I Mamata Banerjee I Suvendu Adhikari I Cid I Bangal Politics I Tmc I Bjp Bangal I









