बिहार की राजनीति का केंद्र रहा 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास एक बार फिर से आया सुर्खियों में, पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से तीसरा नोटिस किया गया जारी, नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने सरकार के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि वह आवास नहीं करेंगी खाली, राबड़ी देवी ने आज पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा— नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं न सम्राट चौधरी, फोर्स बुलाकर खाली करवा लें आवास, लंबे समय तक यह बंगला रहा है राष्ट्रीय जनता दल और लालू-राबड़ी परिवार की राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र, दरअसल राज्य सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम के नाम कर दिया है आवंटन, इसके बावजूद राबड़ी देवी अब भी रह रही हैं इसी आवास में, इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग नोटिस जारी कर हुए तत्काल आवास खाली करने का कर चुका है अनुरोध, नेता प्रतिपक्ष के रूप में राबड़ी देवी को नवंबर 2025 में ही 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास किया जा चुका है आवंटित, फिलहाल सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार क्या कदम उठाती है आगे और क्या राबड़ी देवी वास्तव में आवास खाली करती हैं या नहीं
सरकारी बंगला खाली नहीं करने पर अडी पूर्व CM राबडी देवी, कहा- फोर्स बुलाकर करवा लें...

Rabri Devi I Lalu Yadav I Samart Choudhry I Tejasvi Yadav I Bihar Politics I Rjd I Bjp Bihar









