PoliTalks News
बायोग्राफी

जावेद अली खान की जीवनी | Javed Ali Khan Biography in Hindi

29 मई 2026
साझा करें:
जावेद अली खान की जीवनी | Javed Ali Khan Biography in Hindi

Javed Ali Khan Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको जावेद अली खान जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


जावेद अली खान की जीवनी (Javed Ali Khan Biography in Hindi)

Javed Ali Khan Latest News - जावेद अली खान उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता है. छात्र रणनीति से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले जावेद अली सपा में तीन दशक से भी पहले से बने हुए है. इतना ही नहीं उन्हें पार्टी संस्थापक व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का विशेष करीबी माना जाता था. बाद में, अखिलेश यादव ने जब पार्टी का कमान संभाला तब भी जावेद अली का पुराना वर्चस्व कायम रहा. अब यही कारण रहा कि जनता के बीच बिना लोकप्रिय रहे पार्टी ने उन्हें 2014 में राज्यसभा भेज दिया. राज्यसभा सदस्य चुने जाने से पहले जावेद अली किसी भी सदन, यानि विधानसभा या लोकसभा के सदस्य नहीं चुने गए है. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनके पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद उन्हें पुनः 2022 में भी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुन लिया गया. उनका दूसरा कार्यकाल जुलाई 2022 से जुलाई 2028 है. वर्तमान में, जावेद अली खान यूपी से राज्यसभा सांसद के पद पर आसीन है. इस लेख में हम आपको  जावेद अली खान के जीवन परिचय (Javed Ali Khan Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

जावेद अली खान जन्म और परिवार (Javed Ali Khan Birth & Family)

जावेद अली खान (Javed Ali Khan) का जन्म 31 अक्टूबर 1962 को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मिर्ज़ापुर नसरुल्लापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम अशफाक अली खान (Ashfaq Ali Khan) और माता का नाम श्ताक बेगम (Mushtaq Begum) देवी हैं.

उनका विवाह 12 मार्च 1995 को असीमा किश्वर से हुआ था. उन्हें दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी.

जावेद अली खान मुस्लिम है.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2022)

स्थायी पता : मिर्ज़ापुर नसरुल्लापुर, पोस्ट-बहजोई, जिला-संभल

वर्तमान पता : खान की रिहाइश, 47, गली नंबर 3, गफ्फार मंजिल, जामिया नगर, नई दिल्ली 110025 फोन.- 9013181262,9412244447

जावेद अली खान की शिक्षा (Javed Ali Khan Education)

जावेद अली खान ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली और उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद, तेलंगाना से सिविल इंजीनियरिंग में एमए और डिप्लोमा प्राप्त किया।

जावेद अली खान राजनीतिक करियर (Javed Ali Khan Political Career)

जावेद अली खान की राजनीतिक यात्रा 1980 के दशक से आरम्भ हुई. इन वर्षों में उन्होंने छात्र रणनीति में भाग लिया. जामिया में पढ़ाई के दौरान खान ने वामपंथी अखिल भारतीय छात्र संघ में शामिल होकर शैक्षणिक वर्ष 1984-85 में जामिया छात्र संघ के महासचिव चुने गए. उन्होंने 1993-94 के दौरान वामपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय युवा संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और फिर वर्ष 1994 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. इसी के बाद से वे लगातार सपा के साथ बने हुए है. इस तरह जावेद समाजवादी पार्टी के सबसे पुराने नेताओ में शामिल है.

1999 में, जब समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने संभल से लोकसभा चुनाव लड़ा तो जावेद अली ने उनके अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके करीबी सहयोगी बन गए. मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक आधार मुस्लिम और यादव रहा था और यह उनके विचारधारे के बिलकुल अनुकूल था. इसी कारण सपा रहते हुए उनका तेजी से राजनीतिक विकास होने लगा. इसी कड़ी में उन्हें 2006 में समाजवादी पार्टी की मुरादाबाद इकाई का जिला अध्यक्ष बना दिया गया और 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ठाकुरद्वारा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया, हालांकि जावेद की इस चुनाव हार हुई. इतना ही नहीं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जावेद खान कुछ समय के लिए संभल निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद निवर्तमान सांसद शफीकुर रहमान बर्क को उनकी जगह उम्मीदवार घोषित कर दिया गया.

जावेद अली खान की किसी भी सदन में कभी भी जीत नहीं हुई बावजूद इसके समाजवादी पार्टी ने नवंबर 2014 में, उन्हें राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया और वे 2020 तक सदस्य रहे. इसी के बाद वर्ष जुलाई 2022 में वे पुनः निर्वाचित हुए. राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका यह कार्यकाल जुलाई 2028 तक है.

इन दो कार्यकालों में वे अभी तक विभिन्न समितियों के सदस्य बनाये गए. इनमें मुख्य रूप से ऊर्जा समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति, राज्यसभा की शत्रु संपदा (संशोधन एवं सत्यापन) विधेयक, 2016 पर गठित चयन समिति, नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन संबंधी विधेयक पर संयुक्त समिति, राज्यसभा टेलीविजन चैनल की सामग्री सलाहकार समिति, राज्यसभा की मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2017 पर चयन समिति, ग्रामीण विकास समिति, ऊर्जा समिति (दूसरी बार, द्वितीय कार्यकाल में), लाभ के पदों से संबंधित संयुक्त समिति, राज्यसभा सदस्यों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने संबंधी समिति, सदन समिति, वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति, ऊर्जा समिति और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे भारत-ईरान संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी है.

जावेद अली खान की संपत्ति (Javed Ali Khan Property)

2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार जावेद अली खान की कुल संपत्ति 3.54 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर कोई कर्ज नहीं हैं.

इस लेख में हमने आपको  जावेद अली खान जीवनी (Javed Ali Khan Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal