PoliTalks News
बायोग्राफी

बाबूराम निषाद की जीवनी | Baburam Nishad Biography in Hindi

22 मई 2026
साझा करें:
बाबूराम निषाद की जीवनी | Baburam Nishad Biography in Hindi

Baburam Nishad Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको बाबूराम निषाद जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


बाबूराम निषाद की जीवनी (Baburam Nishad Biography in Hindi)

Baburam Nishad Latest News -  बाबूराम निषाद उत्तर प्रदेश भाजपा के एक प्रमुख नेता है, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यरत हैं. राज्य के बुंदेलखंड से आने वाले निषाद युवा अवस्था से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे है. कल्याण सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार तक, उन्होंने संघठन और सरकार में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों को संभाला. राज्य में मत्स्य पालन एवं इससे जुड़े लोगो के उत्थान के लिए किये गए उनके कार्यो को आज भी विशेष रूप से सराहा जाता हैं. वर्ष 1998 में, मात्र 29 वर्ष की आयु में, वे उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ के सबसे युवा अध्यक्ष बनाये गए थे. तब से लेकर आज तक उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत काम किया और घाटे में चल रहे इस सहकारी संघ को बाहर निकालने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जुलाई 2022 में बाबूराम निषाद राज्यसभा के लिए चुने गए. इस लेख में हम आपको  बाबूराम निषाद के जीवन परिचय (Baburam Nishad Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

बाबूराम निषाद जन्म और परिवार (Baburam Nishad Birth & Family)

बाबूराम निषाद का जन्म 15 अगस्त 1969 को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री रामसी निषाद और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती सुखिया देवी  हैं. 

उनका विवाह 10 मई 2005 श्रीमती नीतू निषाद से हुआ. उनके दो संतान है. एक बेटा और एक बेटी.

बाबूराम निषाद धर्म से हिन्दू हैं और जाति से मल्लाह (निषाद) हैं.

उनपर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. (स्रोत : myneta.info - 2022)

स्थायी पता : मकान नंबर। 16/179 विवेक नगर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश 210301

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर सी-503, स्वर्ण जयंती सदन, डॉ. बिशंबर दास मार्ग, नई दिल्ली-110001 दूरभाष- 05282-223544

बाबूराम निषाद की शिक्षा (Baburam Nishad Education)

बाबूराम निषाद ने वर्ष 1992 में बीए किया और उसके बाद वर्ष 1999 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी से प्रोफेशनल एलएलबी किया.

बाबूराम निषाद का शुरुआती जीवन (Baburam Nishad early life)

बाबूराम निषाद 29 वर्ष की आयु में 1998 में लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष बनाये गए. बताया जाता हैं उनके देख-रेख में यह सहकारी संघ घाटे से बाहर निकल पाया. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मछुआरा समुदाय को संगठित करने और उनके लिए रोजगार सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया. इस संघ ने नीली क्रांति को गति देने में योगदान दिया, जिसके तहत तालाबों, जलाशयों और प्राकृतिक झीलों में मत्स्य पालन को प्रोत्साहित किया गया. अपनी उपलब्धियों के कारण वे उत्तर प्रदेश में मछुआरों के विकासकर्ता के रूप में जाने जाने लगे. उनके इसी कार्यशैली के कारण उन्हें आगे राजनीति में भी सफलता मिलने लगी. वर्ष 1999 से लेकर 2004 तक वे कल्याण सिंह की सरकार में उत्तर प्रदेश मत्स्य सहकारी संघ के अध्यक्ष थे.

बाबूराम निषाद राजनीतिक करियर (Baburam Nishad Political Career)

बाबूराम निषाद बुंदेलखंड के जमीनी नेता के तौर पर जाने जाते है. बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का एक ऐसा क्षेत्र हैं, जहाँ सबसे कम विकास हुआ हैं और जहाँ पानी सहित जरुरी सुविधाओं की कमी रही हैं. यहां राज्य के दूसरे क्षेत्रो की तुलना में भीषण गर्मी पड़ती हैं, जिससे कृषि की स्थिति भी यहां बहुत पिछड़ी हैं. न बड़े उद्योग और न ही अधिक उन्नत कृषि. परिणाम यह हैं कि यह क्षेत्र विकास के लिए सदैव आस लगाए बैठा रहा हैं. बाबूराम निषाद यही के पुराने पर, वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें मछुआरे के बीच का नेता भी माना जाता हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक में, बाबूराम निषाद ने भारतीय जनता पार्टी के संघठन सहित दोनों सरकारों में विभिन्न पदों पर कार्य किया हैं. उन्होंने पार्टी के भीतर भी विभिन्न पदों पर कार्य किया. वर्ष 2016 में उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्य उपाध्यक्ष बनाया गया तो वही वे कानपुर-बुंदेलखंड, भाजपा के क्षेत्रीय समन्वयक, बुंदेलखंड, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष और हमीरपुर-उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष बांये गए. राजनीति में आने के बाद उन्होंने वर्ष 1992 में उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष के पद पर रहे. निषाद वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे, यह मुख्यमंत्री पद के समकक्ष माना जाता हैं. 

बाबूराम निषाद जुलाई 2022 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. उन्होंने 5 जुलाई, 2022 को पदभार ग्रहण किया. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2022-28 है. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से वे अब तक विभिन्न समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण समिति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे भारत-आर्मेनिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी रह चुके है.

बाबूराम निषाद की संपत्ति (Baburam Nishad Property)

2022 में राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार बाबूराम निषाद की कुल संपत्ति 5.40 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 2.81 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  बाबूराम निषाद जीवनी (Baburam Nishad Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal