Rajasthan: सीएम भजनलाल का बड़ा एक्शन, राजस्थान में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए लिया बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सरकार ने एक आईएएस अधिकारी समेत कुल 103 अफसरों को किया निलंबित, जबकि 6 अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा से कर दिया बर्खास्त, वहीं भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं के मामलों में 11 अधिकारियों की आजीवन 100 प्रतिशत रोकी पेंशन, इसके अलावा 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति देकर साफ संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, बर्खास्त किए गए अधिकारियों में पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा और वित्त कर विभाग से जुड़े अधिकारी हैं शामिल,अलवर की पीएचईडी लैब में पेयजल जांच की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले वरिष्ठ रसायनज्ञ प्रदीप कुमार हजरती को भी सेवा से बाहर करने का लिया गया निर्णय, वहीं एसीबी कोर्ट से सजा पाए हरिसिंह मीना को भी हटाया गया नौकरी से, सरकार की इस बड़ी कार्रवाई को देखा जा रहा है प्रशासनिक जवाबदेही और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तौर पर
Bhajanlal sharma I Rajasthan I Rajasthan News I IAS I IPS I Bhajanlal Sharma News











