Hanuman Beniwal Big statement: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का भजनलाल सरकार पर हमला, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के खिलाफ बयान को लेकर जयपुर में हुआ प्रदर्शन, राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर RLP ने किया प्रदर्शन, इस दौरान RLP के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में, वही इस मामले को लेकर नागौर सांसद और RLP प्रति के प्रमुख हनुमान बेनीवाल भड़के भजनलाल सरकार पर, पुलिस की इस कार्रवाई पर अपना तीखा आक्रोश जताते हुए हनुमान बेनीवाल ने सरकार को लिया आड़े हाथ, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- दो दिन पहले तक पाँच घंटे तक आरएलपी के सामने गिड़गिड़ाने वाली सरकार आज सत्ता के नशे में आरएलपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है, मैं सरकार को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आरएलपी का हर कार्यकर्ता संघर्ष से निकला है, डरने वाला नहीं है, सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि RLP के संघर्ष की वजह से ही बोनट पर बैठकर सरकार को संतो के आंदोलन में झुकना पड़ा, तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, लोकतांत्रिक रूप से विरोध प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है और लाठी के दम पर हमारी आवाज को सरकार दबा नहीं सकती, मैंने राजस्थान पुलिस के उच्च अधिकारियों से वार्ता करके जयपुर में हिरासत में लिए गए RLP कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने को कहा है
'बोनट पर बैठकर झुकना पड़ा था, भूल गए क्या?'- RLP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर भड़के हनुमान बेनीवाल

Hanuman Beniwal I Jaipur I RLP I Rajasthan










