राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, बांदीकुई में हुई मॉब लिंचिंग मामले को लेकर बोले अशोक गहलोत, कहा- बांदीकुई में बाइक चुराने के शक में युवक दिनेश कुमार मीणा की मॉब लिंचिंग होना तथा अजमेर में पेड़ से बांधकर बेरहमी से एक युवक की पिटाई करना प्रदेश में बढ़ती अराजकता एवं जंगलराज का गंभीर उदाहरण है, लोग कानून अपने हाथ में लेकर किसी की जान ले लें, तो इसे कानून का राज नहीं कहा जा सकता, साफ है कि आज राजस्थान अराजकता का शिकार हो चुका है, उस मां पर क्या बीत रही होगी, जिसका बेटा इस तरह उसकी आंखों के सामने ही मार दिया गया? इस पूरी घटना के दौरान पुलिस कहां थी, यह भी एक बड़ा प्रश्न है, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की भांति अब पुनः प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं होने लगी हैं, यह गृह विभाग और पुलिस की असफलता को दिखाता है, यदि ऐसी घटनाएं होती रहीं, तो भाजपा का सत्ता में रहने का क्या नैतिक अधिकार रह जाएगा?
गहलोत का भजनलाल सरकार से सवाल: 'ऐसी घटनाओं के बाद भाजपा का सत्ता में रहने का क्या नैतिक अधिकार?'

Ashok Gehlot I Rajasthan I Congress I Bhajanlal Sharma










