Tikaram Jully Big Statement: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान, दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र में पेड़ से बांधने के बाद युवक की संदिग्ध मौत के मामले ने पकड़ा तूल, बांदीकुई मॉब लिंचिंग पर भजनलाल सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता टीकाराम जूली, कहा- हाल-ए-राजस्थान #जंगलराज, राजस्थान में कानून नहीं, अराजकता राज कर रही है, प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और भाजपा सरकार की नाकामी अब निर्दोष लोगों की जान ले रही है, बांदीकुई में दिनेश मीणा को चोर समझकर भीड़ ने डेढ़ घंटे तक बांधकर बेरहमी से पीटा, उनकी मां गिड़गिड़ाती रही, इंसाफ की गुहार लगाती रही, लेकिन ना भीड़ रुकी, ना सिस्टम जागा, पुलिस समय पर नहीं पहुंची और श्री दिनेश मीणा की जान चली गई, यह राजस्थान की भयावह सच्चाई का आईना है, जहां कानून का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है, जब सरकार सो जाती है, तब अराजकता जाग जाती है और आज राजस्थान उसी अराजकता के शिकंजे में जकड़ चुका है, मुख्यमंत्री जी, इसे “सुशासन” नहीं, इसे खुला जंगलराज कहते है
Tikaram Jully I Rajasthan I bandikui I Dausa I










