संगीता यादव की जीवनी (Sangeeta Yadav Biography in Hindi)
Sangeeta Yadav Latest News - संगीता यादव उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रखर नेत्री हैं. यादव प्रदेश की 17वीं विधानसभा में सदस्य भी रह चुकी है, उन्होंने चौरी-चौरा से सीट समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मनोरंजन यादव को दोगुने से भी अधिक मतों से पराजित करके राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनायीं थी, क्योकि आमतौर पर किसी नए उम्मीदवार के लिए इतने भारी मतों से जीतना कठिन होता है, पर संगीता यादव ने यह संभव किया. भाजपा ने उन्हें जुलाई 2022 में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया और इस समय वे प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद है. इस लेख में हम आपको संगीता यादव के जीवन परिचय (Sangeeta Yadav Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
संगीता यादव जन्म और परिवार (Sangeeta Yadav Birth & Family)
संगीता यादव का जन्म 20 जुलाई 1981 को महाराष्ट्र के मुंबई के बोरीवली में हुआ था. उनके पिता का नाम आरपी यादव और माता का नाम श्रीमती उर्मिला यादव हैं.
उनका विवाह 27 फरवरी 2009 को अजय कुमार से हुआ. उन्हें एक पुत्र हैं, बेटी नहीं है.
संगीता यादव धर्म से हिन्दू है और जाति से यादव (ओबीसी) है.
स्थायी पता : मकान नंबर 1/123, विशेष खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश-226010
वर्तमान पता : सीआई/40, पंडारा पार्क, नई दिल्ली -। 110003 दूरभाष- 9013181605
संगीता यादव की शिक्षा (Sangeeta Yadav Education)
संगीता यादव ने वर्ष 2004 में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश से एलएलबी की है.
संगीता यादव राजनीतिक करियर (Sangeeta Yadav Political Career)
संगीता यादव के राजनीतिक करियर की शुरुआत एक दशक से भी पहले हुई थी. यादव 2013 में भाजपा में शामिल हुई. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पहली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में चौरी-चौरा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. अपने पहले ही चुनाव में वह जीतने में सफल रही. उन्होंने समाजवादी पार्टी के मनोरंजन यादव को दोगुने से भी अधिक के भारी मतों से पराजित किया. जहाँ सपा के उम्मीदवार को मात्र 42,203 मत आएं तो वही संगीता यादव को 87,863 वोट प्राप्त हुए. इस शानदार जीत के बाद वह पहली बार लखनऊ विधानसभा पहुंची.
उत्तर प्रदेश की चौरी-चौरा विधानसभा सीट राज्य के गोरखपुर जिले में पड़ती है और यह 'चौरी-चौरा बांसगांव लोकसभा क्षेत्र' का एक हिस्सा है. राज्य के विधानसभा की यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आयी है. परिसीमन के बाद से लेकर अब (2026) तक यहाँ कुल तीन विधानसभा के चुनाव हुए है. 2012, 2017 और 2023. पहली बार यहां से बसपा की जीत हुई थी, जबकि बाद के दोनों विधान सभा चुनावों में यहां से भारतीय जनता पार्टी या एनडीए की जीत हुई है. वर्तमान में, यहां से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार सर्वन निषाद विधायक है.
2022 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से संगीता को टिकट नहीं दिया गया. गठबंधन के तहत यह सीट निषाद पार्टी को आवंटित की गई थी. यादव ने पार्टी के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं जताई. इसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा ने उनके पार्टी निर्णय की वफादारी के बदले उन्हें पुरुस्कार स्वरुप जून 2022 में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित करने से दी. इस समय वे उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के पद पर आसीन है. संगीता यादव नवंबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. राज्यसभा सांसद के तौर पर संगीता यादव का यह कार्यकाल जुलाई 2022 से लेकर जुलाई 2028 तक है.
राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य भी बनायीं जा चुकी है. इनमें मुख्य रूप से राजभाषा समिति, शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, अधीनस्थ विधान समिति, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की सलाहकार समिति, और उद्योग समिति शामिल है. इसके अलावा वे फरवरी 2025 में राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में भी मनोनीत हो चुकी है.
संगीता यादव की संपत्ति (Sangeeta Yadav Property)
2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार संगीता यादव की कुल संपत्ति 8.97 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 4 करोड़ रूपये का कर्ज हैं.
इस लेख में हमने आपको संगीता यादव जीवनी (Sangeeta Yadav Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.
- गीता शाक्य की जीवनी
- सीमा द्विवेदी की जीवनी
- नीरज शेखर की जीवनी
- रामजी गौतम की जीवनी
- सुरेंद्र सिंह नागर की जीवनी
- दर्शना सिंह की जीवनी












