रामजी गौतम की जीवनी (Ramji Gautam Biography in Hindi)
Ramji Gautam Latest News - रामजी गौतम उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी से राज्यसभा सांसद है. वे बसपा के शीर्ष नेताओ में से एक है, करीब डेढ़ दशक से पार्टी संगठन को मजबूत करने के काम में लगे है. गौतम बसपा सुप्रीमो मायावती की सबसे करीबी माने जाते है. वे बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वर्तमान राष्ट्रीय समन्वयक भी रह चुके हैं. जाटव परिवार से आने वाले गौतम का एक राज्यसभा सांसद का कार्यकाल इसी वर्ष के अंत में समाप्त हो रहा है. इस लेख में हम आपको रामजी गौतम के जीवन परिचय (Ramji Gautam Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रामजी गौतम जन्म और परिवार (Ramji Gautam Birth & Family)
रामजी गौतम का जन्म 1 जून 1976 को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुआ था.
उनके पिता का नाम श्री जगत नारायण और माता का नाम श्रीमती पार्वती देवी हैं.
उनका विवाह 24 अप्रैल 2008 को श्रीमती वर्तिका चौधरी से हुआ. उनके दो संतान है. एक पुत्र और एक पुत्री.
स्थायी पता : 256- राजगढ़, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश 262701 दूरभाष- 05872 - 264600
वर्तमान पता : सी-301, स्वर्ण जयंती सदन, नई दिल्ली। 110001 दूरभाष- 23310418, मोबाइल। 9425008576, 9868181378
रामजी गौतम जाति से अत्यंत पिछड़ा वर्ग चमार से है.
रामजी गौतम की शिक्षा (Ramji Gautam Education)
रामजी गौतम ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एमबीए किया.
रामजी गौतम का शुरुआती जीवन (Ramji Gautam Early Life)
रामजी गौतम ने मार्केटिंग और प्रोडक्शन में विशेषज्ञता के साथ मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) करने के बाद शुरुआत में एक पोल्टीक्लिनिक संस्थान में अतिथि शिक्षक का काम किया. बाद में, रिलायंस समूह में नौकरी पकड़ ली. इस काम को करते हुए उन्हें कई राज्यों में घूमने का मौका मिला, वे पंजाब में भी रहे और जॉब करते हुए ही मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए काम करना शुरू किया. जिसके बाद, उन्हें कंपनी की नाराजगी झेलनी पड़ी और उन्होंने 2011 में प्राइवेट काम से त्यागपत्र दे दिया. इसी के बाद वे बसपा में पूर्णकालिक सदस्य के तौर पर शामिल हो गए.
रामजी गौतम राजनीतिक करियर (Ramji Gautam Political Career)
रामजी गौतम ने शुरुआत में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पार्टी समन्वयक के रूप में कार्य किया. इस भूमिका में, उन्होंने स्थानीय संगठनात्मक ढाँचे को मजबूत करने, समर्थकों को संगठित करने का काम किया, जिससे पार्टी के दलित वोट मजबूत हुए. इसके बाद उन्हें बूथ स्तर की जिम्मेदारी दी गई. चूँकि उस समय राज्य में बसपा आज के तुलना में अधिक मजबूत पार्टी हुआ करती थी, इस कारण गौतम के प्रयास को हवा मिलने लगी और इसी का परिणाम हुआ कि पार्टी में उन्हें लगातार बड़े पद दिए जाने लगे.
उन्हें बाँदा जिले का समन्वयक बना दिया गया. बांदा में अपने कौशल दिखाने के बाद पार्टी को उनपर और विश्वास बढ़ गया और उन्हें कई जिलों का प्रभारी बना दिया गया. बाद में, उन्हें बसपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया. यह पद पार्टी के लिए दूसरा सबसे बड़ा पद माना जाता है, क्योकि यह अध्यक्ष के बाद दूसरा सबसे प्रभावी व्यक्ति होता है. 2020 में बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए टिकट दिया जिसमें उनकी जीत हुई. 2 नवंबर 2020 को उन्होंने राज्यसभा का पदभार ग्रहण किया. उनका यह कार्यकाल 2020-26 है, जो इसी वर्ष के अंत में समाप्त हो रहा है.
अपने कार्यकाल में वे समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण समिति, खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण समिति, भारी उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति, नियम समिति शामिल है. इसके अलावे वे भारत-सूरीनाम संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी रह चुके है.
इस लेख में हमने आपको रामजी गौतम जीवनी (Ramji Gautam Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.













