PoliTalks News
बायोग्राफी

नीरज शेखर की जीवनी | Neeraj Shekhar Biography in Hindi

14 मई 2026
साझा करें:
नीरज शेखर की जीवनी | Neeraj Shekhar Biography in Hindi

Neeraj Shekhar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको  नीरज शेखर जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


नीरज शेखर की जीवनी | Neeraj Shekhar Biography in Hindi

Neeraj Shekhar Latest News -  नीरज शेखर उत्तर प्रदेश भाजपा के एक बड़े चेहरा है, जो इस समय राज्य से राज्यसभा सांसद है. समाजवादी पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा आरंभ करने वाले शेखर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री व अपने समय के प्रखर वक्ता और नेता चंद्रशेखर के पुत्र है. नीरज शेखर दो बार बलिया से सांसद चुने जा चुके है. इसके साथ ही, वे तीन बार के राज्यसभा सांसद है. वर्ष 2019 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इस लेख में हम आपको  नीरज शेखर के जीवन परिचय (Neeraj Shekhar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

नीरज शेखर जन्म और परिवार (Neeraj Shekhar Birth & Family)

नीरज शेखर का जन्म 10 नवंबर 1968 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री चंद्र शेखर और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती दूजा देवी हैं. उनके पिता चंद्रशेखर देश के प्रधानमंत्री रह चुके है.

नीरज शेखर का विवाह 26 मई 2002 डॉ. सुषमा शेखर से हुआ. उनके दो संतान है. दोनों बेटियां. उन्हें बेटे नहीं है.

नीरज शेखर धर्म से हिन्दू है और जाति से वे राजपूत हैं.

स्थायी पता : गांव और पोस्ट - इब्राहिम पट्टी, बेल्थरा रोड, जिला। - बलिया, उत्तर प्रदेश। 221716 दूरभाष- दूरभाष. {05498}260477, मोबाइल: 9454222222, 9415829368

वर्तमान पता : 3, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली 110001 दूरभाष : 23092987, 23094752, फैक्स: 230392372, मोबाइल: 9868180447

नीरज शेखर की शिक्षा (Neeraj Shekhar Education)

नीरज शेखर ने बीए (ऑनर्स) की शिक्षा आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (एआरएसडी), नई दिल्ली से ली.

नीरज शेखर राजनीतिक करियर (Neeraj Shekhar Political Career)

नीरज शेखर के राजनीतिक जीवन की शुरुआत लगभग दो दशक पहले समाजवादी पार्टी से हुई. 29 दिसंबर 2007 को शेखर ने अपने पिता के निधन के कारण हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बलिया निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. ​​उस चुनाव में उन्हें 2,95,000 से अधिक वोट मिले थे. इस उपचुनाव के द्वारा वे पहली बार चौदहवीं लोकसभा के सदस्य के तौर पर संसद भवन पहुंचे. ध्यान देने वाली बात है कि यह सीट 8 जुलाई 2007 उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 80 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हुई मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी. यद्यपि वे समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे थे, पर उनके पिता की राष्ट्रीय छवि व पूर्व प्रधानमंत्री होने के कारण उन्हें कई दलों के समर्थन प्राप्त थे. इनमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया शामिल थे. इसके अलावे उन्हें वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह का भी समर्थन प्राप्त था.   

इसके बाद वे 2009 में भी उसी निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए. लेकिन 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के भरत सिंह से हार मिली. इस हार के बाद वे समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से नवंबर 2014 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. हालांकि उन्होंने 15 जुलाई 2019 को समाजवादी पार्टी छोड़ दी और उसी दिन राज्यसभा सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया. पार्टी और पद से इस्तीफा देने के बाद चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी ज्यॉइन कर ली. इसी के बाद, अगस्त 2019 को वे एक बार फिर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए, पर इस बार वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुने गए थे. उनका वह कार्यकाल 2020 में ही पूरा हो गया. इसी के बाद, नवंबर 2020 को वे तीसरी बार यूपी से ही राज्यसभा के लिए चुने गए. इस बार पुनः भाजपा के टिकट पर वे चुने गए. उनका यह कार्यकाल इसी वर्ष नवंबर को पूरा होने वाला है.

नीरज शेखर की संपत्ति (Neeraj Shekhar Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार नीरज शेखर की कुल संपत्ति 13 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 60 लाख रूपये का कर्ज हैं.

इस लेख में हमने आपको  नीरज शेखर जीवनी (Neeraj Shekhar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

 


PoliTalks News - Authoritative News Portal