सीमा द्विवेदी की जीवनी (Seema Dwivedi Biography in Hindi)
Seema Dwivedi Latest News - सीमा द्विवेदी उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रखर नेत्री व तीन बार की विधायक है. भारतीय जनता पार्टी से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करने वाली द्विवेदी जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर सीट से विधायक रह चुकी है. एक हाई-स्कूल की शिक्षिका से राजनीति में प्रवेश करने वाले सीमा द्विवेदी वर्ष 2020 में पार्टी के टिकट पर देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. उनका यह कार्यकाल इसी वर्ष के अंत में समाप्त हो रहा है. इस लेख में हम आपको सीमा द्विवेदी के जीवन परिचय (Seema Dwivedi Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
सीमा द्विवेदी जन्म और परिवार (Seema Dwivedi Birth & Family)
सीमा द्विवेदी का जन्म 11 मार्च 1972 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भोइला गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय माता सेवक उपाध्याय और माता का नाम श्रीमती समर्थी देवी हैं.
उनका विवाह 30 मई, 1991 को डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी से हुआ. उन्हें एक पुत्र हैं, बेटी नहीं है.
स्थायी पता : ग्राम अचकरी, पोस्ट कुशमौल, तहसील मछलीशहर, जिला जौनपुर। दूरभाष- मोबाइल:9415607458, 7800070505
वर्तमान पता : फ्लैट नंबर ए-8, टावर-ए2, टाइप-7 आवासीय परिसर, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली- 110002, दूरभाष: 23232181, 9013181774
सीमा द्विवेदी की शिक्षा (Seema Dwivedi Education)
सीमा द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित टीडी कॉलेज से एमए की है.
सीमा द्विवेदी का शुरुआती जीवन (Seema Dwivedi Early Life)
सीमा द्विवेदी का शुरूआती जीवन शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा था. बीएड करने के बाद वे राज्य के हाईस्कूल में एक शिक्षिका के तौर पर बहाल हुई थी पर अपने पिता के पदचिन्ह पर चलते हुए बाद में उन्होंने राजनीति में आने का निर्णय लिया. दरअसल उनके पिता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष थे और द्विवेदी उन्हें अपना राजनीतिक आदर्श मानती है. उनके पति बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में सीनियर डॉक्टर है. फैमिली बैकग्राउंड मजबूत होने के कारण ही उन्होंने बाद के दिनों में स्थायी लगी नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनीति में आने का निर्णय लिया.
सीमा द्विवेदी राजनीतिक करियर (Seema Dwivedi Political Career)
सीमा द्विवेदी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अपने शहर जौनपुर में रहते ही भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर की. पहली बार वे वर्ष 1995 में सुजानगढ़ से जिला पंचायत के चुनाव में जीती. लेकिन उनका राजनीतिक करियर दुसरो के मुकाबले अधिक लक्की था और मात्र एक वर्ष के बाद ही वह विधायक बनने में सफल रही. वर्ष 1996 में उत्तरप्रदेश के गड़वारा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीतकर प्रदेश में पहली बार विधायक बनी. चुनाव में उन्हें कुल 39,881 मत आये. दूसरी बार वर्ष 2007 में वे गड़वारा सीट से ही भाजपा के टिकट पर 43,236 मत के साथ फिर से जीत गई.
लेकिन 2008 के परिसीमन के बाद इस सीट का अस्तित्व ख़त्म हो गया और राज्य में मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का उदय हुआ. द्विवेदी इस नवसृजित विधानसभा सीट से वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर उम्मीदवार बनायीं गई और उन्हें तीसरी बार जीत हासिल हुई. उनका कार्यकाल 2012 से 2017 रहा.
मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर सीमा द्विवेदी पहली और, अब तक की अंतिम भाजपा विधायक है क्योकि बाद के दोनों चुनावों 2017 और 2022 में पार्टी को यहां से हार मिली है. वर्तमान में, यहां से समाजवादी पार्टी के पंकज पटेल विधायक है.
2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीमा द्विवेदी ने भाजपा के टिकट पर राज्य के इस नवसृजित सीट मुंगरा बादशाहपुर से दूसरी बार चुनाव लड़ा पर हार गई. इस चुनाव में उनका सीधा मुकाबला बसपा के सुषमा पटेल से था. चुनाव में उन्हें कुल 63,637 मत आये जबकि उनके विरोधी बसपा के उम्मीदवार सुषमा पटेल को 69,557 मत आये. इसके बाद द्विवेदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दोबारा नहीं जीत पायी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद सीमा द्विवेदी को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया. सीमा द्विवेदी नवंबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2020-26 है. उनका यह कार्यकाल इसी वर्ष के नवंबर को समाप्त हो रहा है.
राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य भी बनायीं जा चुकी है. इनमें मुख्य रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन समिति, सरकारी आश्वासनों पर समिति, शिक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति, सदन समिति, उद्योग समिति, जल संसाधन समिति, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे जुलाई 2024 में राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में भी मनोनीत हो चुकी है.
इस लेख में हमने आपको सीमा द्विवेदी जीवनी (Seema Dwivedi Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












