PoliTalks News
बायोग्राफी

गीता शाक्य की जीवनी | Geeta Shakya Biography in Hindi

17 मई 2026
साझा करें:
गीता शाक्य की जीवनी | Geeta Shakya Biography in Hindi

Geeta Shakya Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको गीता शाक्य जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


गीता शाक्य की जीवनी (Geeta Shakya Biography in Hindi)

Geeta Shakya Latest News -  गीता शाक्य उर्फ ​​चंद्रप्रभा उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रखर नेत्री है. वर्तमान में, वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं. इससे पहले वह औरैया से भाजपा की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी है. प्रदेश में उनकी पहचान महिला ओबीसी की तेज-तर्रार नेत्री की हैं. जुलाई 2020 में पार्टी के टिकट पर शाक्य देश की उच्च सदन, राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. उनका यह कार्यकाल इसी वर्ष के जुलाई में समाप्त हो रहा है. इस लेख में हम आपको  गीता शाक्य के जीवन परिचय (Geeta Shakya Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

गीता शाक्य जन्म और परिवार (Geeta Shakya Birth & Family)

गीता शाक्य उर्फ ​​चंद्रप्रभा का जन्म 11 नवंबर 1969 को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना तहसील के हमीरपुर गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री बैंचे लाल शाक्य और माता का नाम श्रीमती सहोद्रा देवी हैं.

उनका विवाह  7 फरवरी 1987 को श्री मुकुट सिंह शाक्य से हुआ. उन्हें दो संतान है, एक पुत्र हैं और एक बेटी.

गीता शाक्य उर्फ ​​चंद्रप्रभा धर्म से हिन्दू है और जाति से पिछड़ा वर्ग (OBC) से है.

स्थायी पता : जवाहरनगर, अछल्दा रोड, बिधूना, औरैया.

वर्तमान पता : फ्लैट नंबर बी-1, (टावर- ए2), डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली 110002, दूरभाष: 9412862911, 9412751500

गीता शाक्य की शिक्षा (Geeta Shakya Education)

गीता शाक्य बीए, एमए की शिक्षा कानपुर विश्वविद्यालय, भरथना, उत्तर प्रदेश से हुई.

गीता शाक्य का शुरुआती जीवन (Geeta Shakya Early Life)

गीता शाक्य का शुरूआती जीवन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा था. एमए की शिक्षा लेने के बाद वह सरकारी स्कूल की शिक्षिका में बहाल हो गई. वर्ष 2005 से लेकर 2010 तक वे प्रधानाध्यापिका रहीं. उनके पति भी प्रधानाध्यापिका रह चुके हैं. हालांकि अब वे खेती के काम में लगे है. उनका बेटा ऋषभ बीएसएफ एयरविंग में है जबकि उनकी बेटी शादीशुदा है. गीता का मूल रूप से अपने मायके में ही रहती है. वर्तमान में, भी उनका स्थायी निवास स्थान मायके की भूमि ही है.    

गीता शाक्य राजनीतिक करियर (Geeta Shakya Political Career)

गीता शाक्य ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में अपने मायके सिंहुआ ग्राम पंचायत में रहते ही ग्राम प्रधान के रूप में किया. बाद में, वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई और 2012 में उत्तरप्रदेश के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा पर हार गई. इससे पहले भी वह 2009 का उपचुनाव लड़ चुकी है पर तब भी हार गई थी. गीता शाक्य वर्ष 2000 से लेकर वर्ष 2005 और फिर वर्ष 2005 से 2010 तक अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सिंहुआ ग्राम पंचायत की प्रधान रही. 2012 में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गीता शाक्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई. पार्टी के साथ जुड़कर वह दो साल तक औरैया की जिला अध्यक्ष रहीं. राजनीति में रहते उनकी पहचान राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के बीच एक प्रमुख नेत्री की रही हैं.

वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें राज्यसभा के लिए टिकट दिया और वह जुलाई 2020 में देश की उच्च सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुई. राज्यसभा सांसद के तौर पर उनका यह कार्यकाल 2020-26 है. उनका यह कार्यकाल इसी वर्ष के जुलाई महीने में समाप्त हो रहा है. राज्यसभा सांसद होने के अलावे गीता शाक्य जुलाई 2021 से भाजपा की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक वे समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य भी बनायीं जा चुकी है. इनमें मुख्य रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है. इसके अलावे वे जुलाई 2024 में राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल में भी मनोनीत हो चुकी है.

इस लेख में हमने आपको  गीता शाक्य जीवनी (Geeta Shakya Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं. 


PoliTalks News - Authoritative News Portal