PoliTalks News
बायोग्राफी

सुरेंद्र सिंह नागर की जीवनी | Surendra Singh Nagar Biography in Hindi

19 मई 2026
साझा करें:
सुरेंद्र सिंह नागर की जीवनी | Surendra Singh Nagar Biography in Hindi

Surendra Singh Nagar Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको सुरेंद्र सिंह नागर जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


सुरेंद्र सिंह नागर की जीवनी (Surendra Singh Nagar Biography in Hindi)

Surendra Singh Nagar Latest News -  सुरेंद्र सिंह नागर उत्तर प्रदेश भाजपा के एक बड़े नेता है. बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में 15वीं लोकसभा में सांसद चुने जाने वाले नागर 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और राज्यसभा के सदस्य भी चुने गए पर 2019 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. इसी के बाद वे भाजपा के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गए. वर्तमान में, उनका राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल है. नागर का उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद में विशेष प्रभाव है. वे इस क्षेत्र के गुर्जर के कद्दावर नेता मानें जाते है. इस लेख में हम आपको  सुरेंद्र सिंह नागर के जीवन परिचय (Surendra Singh Nagar Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

सुरेंद्र सिंह नागर जन्म और परिवार (Surendra Singh Nagar Birth & Family)

सुरेंद्र सिंह नागर (Surendra Singh Nagar) का जन्म 10 मई 1965 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलाओठी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम वेद राम नागर और माता का नाम धर्म वती हैं.

उनका विवाह 5 फरवरी 1987 राखी नागर से हुआ. उन्हें तीन संतान है. दो पुत्र और एक बेटी.

स्थायी पता : मो.-रामनगर-7, कस्बा-गुलावठी, जिला-बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश 203408

वर्तमान पता : 12, टॉकटोरा रोड, नई दिल्ली 110001 दूरभाष: 21430001, 23352061, 23353783

सुरेंद्र सिंह नागर की शिक्षा (Surendra Singh Nagar Education)

सुरेंद्र सिंह नागर ने एसएसवी (पीजी) कॉलेज, हापुड़, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से बी.कॉम किया.

सुरेंद्र सिंह नागर राजनीतिक करियर (Surendra Singh Nagar Political Career)

सुरेंद्र सिंह नागर की राजनीतिक यात्रा 1990 के दशक से आरम्भ हुई. इन वर्षों में उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है. वर्ष 1998 से लेकर 2004 तक और फिर 2004 से लेकर 2009 तक वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (दो कार्यकाल) रहे. वर्ष 2009 में पंद्रहवीं लोकसभा के आम चुनाव में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत गए. गौतम बुद्ध नगर ही नोएडा के नाम से जाना जाता है. वे इस क्षेत्र के बड़े नेता मानें जाते है. ​​इस तरह नागर पहली और अंतिम बार पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य बने. चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेश शर्मा, जो वर्तमान में इस सीट से भाजपा के सांसद है, को लगभग सोलह हजार वोटो के अंतराल से पराजित किया था. हालांकि इस जीत के बाद वे फिर से कभी लोकसभा सांसद नहीं बन पाएं.

2014 के लोकसभा चुनाव से पहले नागर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और जुलाई 2016 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए लेकिन 2 अगस्त 2019 को पार्टी और पद दोनों से इस्तीफा दे दिया. इसी के बाद वे 10 अगस्त 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. भाजपा में शामिल होने के बाद वे अगले महीने यानी सितंबर 2019 को राज्यसभा के द्वितीय कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए. उनके दूसरे कार्यकाल जो 2022 में पूरा हुआ, के बाद वे जुलाई 2022 में तीसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्तमान में, वे तीसरे कार्यकाल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद है.  उनका यह कार्यकाल जुलाई 2028 को पूर्ण होगा.

तीनो कार्यकालों में राज्यसभा सांसद चुने जाने से लेकर अब तक सुरेंद्र सिंह नागर समय-समय पर अलग-अलग समितियों के सदस्य भी बनाये जा चुके है. इनमें मुख्य रूप से संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों संबंधी संयुक्त समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समिति, मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्रालय की सलाहकार समिति, बहुराज्यीय सहकारी समितियों (संशोधन) विधेयक, 2022 पर संयुक्त समिति, सार्वजनिक उपक्रम समिति, उद्योग समिति, परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सलाहकार समिति, विशेषाधिकार समिति और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 पर संयुक्त समिति शामिल है. इसके अलावे वे दिसंबर 2022 और पुनः जुलाई 2025 में राज्यसभा के उपाध्यक्षों के पैनल के लिए मनोनीत हो चुके है. दिसंबर 2024 में वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के न्यायालय के सदस्य भी चुने गए है. नागर सितंबर 2024 से लेकर सितंबर 2025 तक अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस), नई दिल्ली के सदस्य भी रहे है.

इस लेख में हमने आपको  सुरेंद्र सिंह नागर जीवनी (Surendra Singh Nagar Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


PoliTalks News - Authoritative News Portal