PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

DIPR टेंडर विवाद पर गरमाई सियासत, हनुमान बेनीवाल ने उठाए गंभीर सवाल, दिया ये बड़ा बयान

21 मई 2026
साझा करें:
DIPR टेंडर विवाद पर गरमाई सियासत, हनुमान बेनीवाल ने उठाए गंभीर सवाल, दिया ये बड़ा बयान

Hanuman Beniwal I DIPR I Bhajanlal Sharma 

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद और RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) में टेंडर प्रक्रिया को लेकर लगाए गंभीर आरोप, सांसद बेनीवाल ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को घेरा, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- राजस्थान में मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले DIPR विभाग में मुख्यमंत्री के करीबी व BJP के एक प्रवक्ता के परिवार की फर्म को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से टेंडर की शर्तों में बदलाव करने का बेहद गंभीर मामला सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है, निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की मूल भावना हैं, ऐसे में यदि मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले विभाग में टेंडर की शर्तों में परिवर्तन किया गया है, तो यह सरकार की नीति और नीयत पर भी बड़ा सवालिया निशान है, मैं भजनलाल शर्मा जी से मांग करता हूँ कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा जब तक जांच पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक पूरी टेंडर प्रक्रिया को रोका जाए, जनता के पैसे और सरकारी व्यवस्था का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal