PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या पर भड़के हनुमान बेनीवाल, स्वास्थ्य मंत्री और सरकार को घेरा

12 जून 2026
साझा करें:
नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल की आत्महत्या पर भड़के हनुमान बेनीवाल, स्वास्थ्य मंत्री और सरकार को घेरा

Hanuman Beniwal I Rajasthan I Breaking News I Hanuman Beniwal Big statement 

Hanuman Beniwal Big Statement: दौसा निवासी और जयपुर महिला चिकित्सालय में संविदा पर कार्यरत नर्सिंग कार्मिक दीपक खारवाल की आत्महत्या के मामले ने पकड़ा तूल,  नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए राज्य सरकार पर साधा निशाना, सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि संविदा सेवा समाप्त होने के बाद दीपक खारवाल मानसिक तनाव में थे और तंत्र की प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया, सांसद बेनीवाल ने कहा- दौसा जिले के निवासी एवं महिला चिकित्सालय, जयपुर में संविदा पर कार्यरत नर्सिंग कार्मिक दीपक खारवाल के आत्महत्या कर लेने का अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक प्रकरण आया है संज्ञान में, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा सेवा समाप्त किए जाने के कारण वे मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थे तथा तंत्र की प्रताड़ना से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया, प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा आज गंभीर संकट से गुजर रहा है और नाकारा स्वास्थ्य मंत्री की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सवालों के घेरे में हैं, इसके बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की चुप्पी चिंताजनक है, दीपक खारवाल आत्महत्या मामले में नर्सिंग कार्मिक एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी में आंदोलनरत हैं, मैंने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर दिवंगत नर्सिंग कार्मिक के आंदोलित परिजनों एवं प्रतिनिधियों से तत्काल संवाद स्थापित करने तथा उनकी मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने के निर्देश दिए हैं, इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे,  ॐ शांति

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal