राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगामी 15 जून को 'कॉकरोच जनता पार्टी' का होगा धरना प्रदर्शन, देश की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और युवाओं को रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर होगा धरना प्रदर्शन, जयपुर के गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित होगा धरना प्रदर्शन, इस प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आज जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित, रांका ने इस दौरान कहा- यह कोई पारंपरिक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि यह देश की रीढ़ यानी हमारे छात्र समुदाय और युवा वर्ग के भविष्य को बचाने की है एक बेहद गंभीर और जरूरी मुहिम, जयपुर में होने वाले इस प्रदर्शन का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इसमें खुद कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय संस्थापक अभिजीत दीपके विशेष रूप से रहेंगे मौजूद, बता दें इससे पहले गत शनिवार पार्टी दिल्ली के जंतर मंतर पर कर चुकी है प्रदर्शन, बीते दिन पार्टी ने महाराष्ट्र के पुणे में किया था प्रदर्शन जिसमें उमडी थी युवाओं की भारी भीड, आज पार्टी का लखनऊ में, 13 जून को पंजाब के अमृतसर में, 14 जून को हैदराबाद में और 15 जून को जयपुर में प्रदर्शन है प्रस्तावित
राजस्थान में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, 15 जून को जयपुर में होगा महा-प्रदर्शन!

Cockroach Janta Party I Cockroach Is Back I Breaking News I









