PoliTalks News
बायोग्राफी

दर्शना सिंह की जीवनी | Darshana Singh Biography in Hindi

21 मई 2026
साझा करें:
दर्शना सिंह की जीवनी | Darshana Singh Biography in Hindi

Darshana Singh Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको दर्शना सिंह जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


दर्शना सिंह की जीवनी (Darshana Singh Biography in Hindi)

Darshana Singh Latest News -  दर्शना सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा और विशेषकर पूर्वांचल की एक प्रखर नेत्री हैं. मीडिया क्षेत्र से अपने करियर की शुरआत करने वाली दर्शना सिंह ने वर्ष 2008 से राजनीति में प्रवेश किया. इसके बाद लगातार राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने संगठन और पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई. सिंह इस समय भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. इससे पहले वह भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं. जुलाई 2022 में वह भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के तौर पर चुनी गई. वर्तमान में, वह देश की उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य है. इस लेख में हम आपको  दर्शना सिंह के जीवन परिचय (Darshana Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

दर्शना सिंह जन्म और परिवार (Darshana Singh Birth & Family)

दर्शना सिंह (Darshana Singh) का जन्म 10 जुलाई 1974 को झारखंड के रामगढ़ में हुआ था. उनके पिता का नाम श्री दिवाकर सिंह और माता का नाम श्रीमती लीला सिंह हैं.

उनका विवाह 30 नवंबर 2001 को श्री रणंजय सिंह से हुआ. चुनावी हलफनामें के अनुसार उनके पति पेशे से वकील है. उन्हें एक पुत्र हैं, बेटी नहीं है.

दर्शना सिंह धर्म से हिन्दू है और जाति से राजपूत है.

उनपर कोई आपराधिक मामले नहीं है. (स्रोत : myneta.info - 2022)

स्थायी पता : मकान नंबर। 16, चखनिया, थाना घीना, तहसील चंदौली

वर्तमान पता : 602, ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, डॉ. बी.डी. मार्ग, नई दिल्ली - 110001 दूरभाष: 8795979082

दर्शना सिंह की शिक्षा (Darshana Singh Education)

दर्शना सिंह ने वर्ष 1996 में डीएवी पीजी कॉलेज आज़मगढ़, पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से इतिहास में स्नातकोत्तर (एमए) किया है. उन्हें स्वर्ण पदक प्राप्त हुए थे. बाद में, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और दृश्य संचार (विजुअल कम्युनिकेशन) में डिप्लोमा पूरा किया.

दर्शना सिंह का शुरुआती जीवन (Darshana Singh Early Life)

दर्शना सिंह का विद्यार्थी जीवन राजनीति से जुड़ा नहीं रहा है. कम्युनिकेशन मीडिया में डिग्री लेने के बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाया. उन्होंने आकस्मिक उद्घोषक के तौर पर आकाशवाणी व दूरदर्शन इलाहाबाद में दो वर्षों तक काम किया.

दर्शना सिंह राजनीतिक करियर (Darshana Singh Political Career)

दर्शना सिंह के राजनीतिक करियर की शुरुआत डेढ़ दशक से भी पहले हुई थी. सक्रिय रूप से वर्ष 2008 में वे भाजपा में शामिल हुई. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पहली बार 2011 में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया. वर्ष 2013 में उन्हें महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया. इसके दो वर्ष बाद, वर्ष 2015 में पार्टी ने उन्हें भाजपा काशी क्षेत्र का मंत्री नियुक्त किया. वही 10 फरवरी, 2018 में उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. इस पद पर वे 21 जून 2021 तक रही. वही 21 जून 2021 से वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है.

भारतीय जनता पार्टी ने दर्शना सिंह को जून 2022 में राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामित किया. उन्हें राज्यसभा चुनाव में सफलता मिली और 5 जुलाई 2022 को उन्होंने राज्यसभा पद की सपथ ली. वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद के पद पर आसीन हैं. राज्यसभा सांसद के तौर पर दर्शना सिंह का यह कार्यकाल जुलाई 2022 से लेकर जुलाई 2028 तक है.

राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद से अब तक वे समय-समय पर विभिन्न समितियों में सदस्य के रूप में मनोनीत की जाती रही है. इनमें मुख्य रूप से कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय समिति, वित्त समिति के सदस्य, रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति, नीतिशास्त्र समिति, सरकारी आश्वासनों पर समिति और संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति शामिल है.

दर्शना सिंह की संपत्ति (Darshana Singh Property)

2022 में राज्यसभा के चुनाव में दाखिल किये गए हलफनामे के अनुसार दर्शना सिंह की कुल संपत्ति 1.07 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 9 लाख रूपये का कर्ज हैं. 

इस लेख में हमने आपको  दर्शना सिंह जीवनी (Darshana Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.

PoliTalks News - Authoritative News Portal